औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। घर से ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए निकला था। मृतक की पहचान श्रीडीह गांव निवासी तुलसी भुइयां के पुत्र प्रमोद भुइयां(45) के तौर पर हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सिलौजा नहर के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। घर में मचा कोहराम पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जाम खुलवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है मृतक के भाई विनोद भुइयां ने बताया कि प्रमोद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ईंट भट्ठा पर मजदूरी करके घर चलाते थे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पांच बच्चे हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार मजदूर को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। घर से ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए निकला था। मृतक की पहचान श्रीडीह गांव निवासी तुलसी भुइयां के पुत्र प्रमोद भुइयां(45) के तौर पर हुई है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के सिलौजा नहर के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। घर में मचा कोहराम पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जाम खुलवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है मृतक के भाई विनोद भुइयां ने बताया कि प्रमोद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ईंट भट्ठा पर मजदूरी करके घर चलाते थे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पांच बच्चे हैं, एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


