औरंगाबाद में दबंगों ने मां-बेटे को पीटा:रंग लगाने से मना करने पर बेरहमी से पिटाई, ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

औरंगाबाद में दबंगों ने मां-बेटे को पीटा:रंग लगाने से मना करने पर बेरहमी से पिटाई, ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

औरंगाबाद में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला देव थाना क्षेत्र के अदरी गांव का है। घायलों की पहचान लालती देवी और उनके पुत्र छोटन यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में घायल मां बेटे का इलाज कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को गांव में होली का उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक रंग और अबीर लगाने मेरे घर पहुंचे। हाल ही में मेरे एक रिश्तेदार की मौत हुई थी। इस वजह सं रंग खेलने से मना कर दिया।
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया रंग खेलने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में लालती देवी और छोटन यादव घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देव लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर देव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव के दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की पहल से स्थिति सामान्य हो गई। औरंगाबाद में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला देव थाना क्षेत्र के अदरी गांव का है। घायलों की पहचान लालती देवी और उनके पुत्र छोटन यादव के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में घायल मां बेटे का इलाज कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को गांव में होली का उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान गांव के दो युवक रंग और अबीर लगाने मेरे घर पहुंचे। हाल ही में मेरे एक रिश्तेदार की मौत हुई थी। इस वजह सं रंग खेलने से मना कर दिया।
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया रंग खेलने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में लालती देवी और छोटन यादव घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देव लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस मामले को लेकर देव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव के दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की पहल से स्थिति सामान्य हो गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *