औरंगाबाद में 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या:घर के बाहर से पड़ोसी ने उठाया; शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंका

औरंगाबाद में 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या:घर के बाहर से पड़ोसी ने उठाया; शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंका

औरंगाबाद में 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई। फिर शव को बोरे में भरकर मदार नदी के पास झाड़ियों में फेंका गया। मामला पुराने विवाद से जुड़ा है, जहां पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान मंटू दास के बेटे सूरज कुमार के तौर पर हुई है। घटना सलैया थाना क्षेत्र के राजा गरडी गांव की है। आरोपी पड़ोसी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार सुबह शव बरामद किया। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाकर उसकी हत्या की गई और क्यों… घर के बाहर से लापता हुआ सूरज सोमवार को सूरज रोज की तरह स्कूल गया और वहां से आने के बाद घर के बाहर खेल रहा था। सूरज के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें परिवार के दूसरे सदस्य व्यस्त थे। इस दौरान सूरज अचानक वहां से लापता हो गया। देर शाम तक जब सूरज नहीं दिखा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। घरवाले उसे आसपास के इलाके में ढूंढ रहे थे। चाचा संटू दास ने कहा, खोजबीन के दौरान मुखिया ने बताया कि सूरज को आखिरी बार पड़ोसी सोनू के साथ बगीचे की ओर जाते देखा गया था। जिसके बाद हमने उससे बहुत बार पूछा लेकिन उसने सूरज के बारे में कुछ नहीं बताया। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद जुर्म कबुला सोनू गांव के रिश्ते से चचेरा भाई लगता है। चाचा संटू दास ने कहा, ‘हमारी पूछताछ करने पर उसने कहा कि उसे कुछ मालूम नहीं है। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी गई।’ ‘सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोनू को हिरासत में लेकर थाना ले गई। शुरुआती पूछताछ में वो लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती बरतने पर करीब 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 4:30 बजे उसने हत्या की बात कबूल कर ली। फिर पुलिस को हत्या की पूरी बात बताई। कैसे मारा, कैसे शव को बड़ी वाली झाड़ियों में छिपाया।’ पुराने विवाद में मार डाला पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों परिवार में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जिसे लेकर 3-4 महीने पहले मृतक के परिजनों के साथ उसके परिवार की मारपीट हुई थी। इसी के बाद से वो बदला लेने की फिराक में था। सोमवार को मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। सूरज को बहला-फुसला कर बगीचे की ओर ले गया। इसके बाद गला रेत कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों से बोरे में बंद शव बरामद किया। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया, ‘पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।’ ‘वारदात में सोनू के अलावा और कौन लोग संलिप्त है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।’ औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे बच्चे की लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। शक के आधार पर एक ग्रामीण सोनू को उठाया। घर में मचा कोहराम सूरज चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मंटू दास दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। घर के बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सरिता देवी गहरे सदमे में हैं। बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। —————- अपराध से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… समस्तीपुर में डॉक्टर का मर्डर, सिर में मारी 3 गोली:अपराधियों ने घेर कर की अंधाधुंध फायरिंग; मरीज देखकर लौट रहे थे समस्तीपुर में बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान ललित कुमार साहू (40) के रूप में हुई है। अपराधियों ने घेर कर ललित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 3 गोली ललित के सिर में लगी है। गोली लगने के बाद डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें। औरंगाबाद में 11 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई। फिर शव को बोरे में भरकर मदार नदी के पास झाड़ियों में फेंका गया। मामला पुराने विवाद से जुड़ा है, जहां पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान मंटू दास के बेटे सूरज कुमार के तौर पर हुई है। घटना सलैया थाना क्षेत्र के राजा गरडी गांव की है। आरोपी पड़ोसी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार सुबह शव बरामद किया। सिलसिलेवार तरीके से जानिए कैसे घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठाकर उसकी हत्या की गई और क्यों… घर के बाहर से लापता हुआ सूरज सोमवार को सूरज रोज की तरह स्कूल गया और वहां से आने के बाद घर के बाहर खेल रहा था। सूरज के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें परिवार के दूसरे सदस्य व्यस्त थे। इस दौरान सूरज अचानक वहां से लापता हो गया। देर शाम तक जब सूरज नहीं दिखा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। घरवाले उसे आसपास के इलाके में ढूंढ रहे थे। चाचा संटू दास ने कहा, खोजबीन के दौरान मुखिया ने बताया कि सूरज को आखिरी बार पड़ोसी सोनू के साथ बगीचे की ओर जाते देखा गया था। जिसके बाद हमने उससे बहुत बार पूछा लेकिन उसने सूरज के बारे में कुछ नहीं बताया। करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद जुर्म कबुला सोनू गांव के रिश्ते से चचेरा भाई लगता है। चाचा संटू दास ने कहा, ‘हमारी पूछताछ करने पर उसने कहा कि उसे कुछ मालूम नहीं है। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी गई।’ ‘सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सोनू को हिरासत में लेकर थाना ले गई। शुरुआती पूछताछ में वो लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। सख्ती बरतने पर करीब 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 4:30 बजे उसने हत्या की बात कबूल कर ली। फिर पुलिस को हत्या की पूरी बात बताई। कैसे मारा, कैसे शव को बड़ी वाली झाड़ियों में छिपाया।’ पुराने विवाद में मार डाला पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों परिवार में जमीन को लेकर पुराना विवाद है। जिसे लेकर 3-4 महीने पहले मृतक के परिजनों के साथ उसके परिवार की मारपीट हुई थी। इसी के बाद से वो बदला लेने की फिराक में था। सोमवार को मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया। सूरज को बहला-फुसला कर बगीचे की ओर ले गया। इसके बाद गला रेत कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों से बोरे में बंद शव बरामद किया। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया, ‘पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।’ ‘वारदात में सोनू के अलावा और कौन लोग संलिप्त है, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।’ औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-2 चंदन कुमार ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे बच्चे की लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। शक के आधार पर एक ग्रामीण सोनू को उठाया। घर में मचा कोहराम सूरज चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मंटू दास दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। घर के बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां सरिता देवी गहरे सदमे में हैं। बार-बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। —————- अपराध से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… समस्तीपुर में डॉक्टर का मर्डर, सिर में मारी 3 गोली:अपराधियों ने घेर कर की अंधाधुंध फायरिंग; मरीज देखकर लौट रहे थे समस्तीपुर में बदमाशों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान ललित कुमार साहू (40) के रूप में हुई है। अपराधियों ने घेर कर ललित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। 3 गोली ललित के सिर में लगी है। गोली लगने के बाद डॉक्टर की मौके पर मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *