अशोकनगर में भाजपा नेता ने युवक को पीटा- VIDEO:जमीन पर पटककर मुंह और छाती पर लात मारी; गाली देने से मना करने पर विवाद

अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के बड़ेरा गांव में भाजपा नेता और सरपंच द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी बली सिंह लोधी 34 वर्षीय युवक बृजकिशोर यादव को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना रविवार शाम एक ढाबे पर हुई बताई जा रही है। वीडियो में आरोपी बली सिंह लोधी युवक बृजकिशोर यादव को ढाबे के पीछे एक मेटी के किनारे ले गया। वहां उसे जमीन पर पटककर उसके मुंह और छाती पर लात मारी तथा थप्पड़ों से पीटा। देखिए मारपीट की तस्वीरें… गाली देने से मना किया तो गर्दन पकड़ी पीड़ित बृजकिशोर यादव (34), पुत्र खलक सिंह यादव, निवासी ग्राम बड़ेरा ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे वह बड़ेरा चौराहा पर बैठा था। तभी बली सिंह लोधी वहां आया और गालियां देने लगा। मना करने पर उसने गर्दन पकड़ ली, जिससे हल्की चोट आई। इसके बाद लात-घूसों से पिटाई की, जिससे शरीर पर कई जगह अंदरूनी चोटें आईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *