अरवल जिले में चैती छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पहले अर्घ्य के अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी पूजा समितियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी छठ घाटों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। सड़कों और घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। मोथा छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर दर्जनों स्वयंसेवक (वॉलिंटियर्स) तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाना और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। अरवल जिले में चैती छठ पर्व का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को पहले अर्घ्य के अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी पूजा समितियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी छठ घाटों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। सड़कों और घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। मोथा छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर दर्जनों स्वयंसेवक (वॉलिंटियर्स) तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाना और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।


