सिटी रिपोर्टर| नावकोठी गर्भवतियों के प्रसव में होने वाली जटिलता को दूर करने के लिए समय समय पर प्रसव पूर्व चार जांच आवश्यक है। इस जांच से गर्भस्थ शिशु की स्थिति की सही जानकारी मिल जाती है। जिसे समय रहते दूर करने में सहुलियत होती है। उक्त परामर्श चिकित्सा पदाधिकारी डा नितिन कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी में आयोजित एएनसी जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को दी। उन्होंने कहा कि शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से महीने में तीन बार इस शिविर का आयोजन कर गर्भवतियों को ऊंचाई, वजन,मूत्र, हिमोग्लोबीन, एचआईवी आदि की जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है। गर्भ में पल रहे शिशु तथा गर्भवतियों को एनीमिया से बचाव हेतु तथा स्वस्थ रहने हेतु भोजन में प्रोटीन, विटामिन, वसायुक्त भोजन को शामिल करने तथा कम से कम दो घंटे आराम करने, भारी सामान नहीं उठाने की सलाह दी। चिकित्सक की टीम डा भारती भूषण,डा हिमांशु,डा रश्मि ने 46 गर्भवतियों की जांच की गई।इसमें 06 एनीमिक तथा एक मधुमेह से ग्रसित गर्भवती महिला पाई गई।सभी को आयरन फोलिक एसिड , कैलशियम की गोली दी गई। अस्थायी गर्भनिरोधक साधन छाया, अंतरा, कंडोम, कॉपर टी आदि के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर एलटी पंकज जोशी, ,सीएचओ राजा, प्रियदर्शनी, जुली, सुमानी,प्रियदर्शनी,भ ारती कुमारी एएनएम नंदन कुमारी,शशिकला कुमारी,आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। सिटी रिपोर्टर| नावकोठी गर्भवतियों के प्रसव में होने वाली जटिलता को दूर करने के लिए समय समय पर प्रसव पूर्व चार जांच आवश्यक है। इस जांच से गर्भस्थ शिशु की स्थिति की सही जानकारी मिल जाती है। जिसे समय रहते दूर करने में सहुलियत होती है। उक्त परामर्श चिकित्सा पदाधिकारी डा नितिन कुमार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पीएचसी में आयोजित एएनसी जांच शिविर में गर्भवती महिलाओं को दी। उन्होंने कहा कि शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से महीने में तीन बार इस शिविर का आयोजन कर गर्भवतियों को ऊंचाई, वजन,मूत्र, हिमोग्लोबीन, एचआईवी आदि की जांच कर आवश्यक दवा दी जाती है। गर्भ में पल रहे शिशु तथा गर्भवतियों को एनीमिया से बचाव हेतु तथा स्वस्थ रहने हेतु भोजन में प्रोटीन, विटामिन, वसायुक्त भोजन को शामिल करने तथा कम से कम दो घंटे आराम करने, भारी सामान नहीं उठाने की सलाह दी। चिकित्सक की टीम डा भारती भूषण,डा हिमांशु,डा रश्मि ने 46 गर्भवतियों की जांच की गई।इसमें 06 एनीमिक तथा एक मधुमेह से ग्रसित गर्भवती महिला पाई गई।सभी को आयरन फोलिक एसिड , कैलशियम की गोली दी गई। अस्थायी गर्भनिरोधक साधन छाया, अंतरा, कंडोम, कॉपर टी आदि के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर एलटी पंकज जोशी, ,सीएचओ राजा, प्रियदर्शनी, जुली, सुमानी,प्रियदर्शनी,भ ारती कुमारी एएनएम नंदन कुमारी,शशिकला कुमारी,आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


