अलवर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा के नतीजे जारी किए। इनमें बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कों के मुकाबले बेटियों का पास प्रतिशत 2.63 अधिक रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 95.08 रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.45 रहा। वहीं, अलवर जिले का ओवरऑल परिणाम पिछले साल के मुकाबले 0.95 प्रतिशत गिरकर 93.67 प्रतिशत रहा। पिछले साल का परीक्षा परिणाम 94.62 प्रतिशत रहा था। इस परीक्षा के लिए 32 हजार 998 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 32 हजार 497 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 30 हजार 439 विद्यार्थी सफल हुए, जिसमें 16 हजार 851 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 11 हजार 190 ने द्वितीय श्रेणी और 2 हजार 398 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।
—
खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ ने बढ़ाया मान
खैरथल-तिजारा जिले का कुल परिणाम 95.72 प्रतिशत रहा। लड़कियों का परिणाम 96.72 प्रतिशत और लड़कों का 94.73 प्रतिशत रहा। वहीं, कोटपूतली-बहरोड़ जिले का परिणाम 96.23 प्रतिशत रहा। यहां बेटियों का परिणाम 96.77 प्रतिशत और लड़कों का 95.73 प्रतिशत रहा।
—-
तीनों जिलों का यह रहा परिणाम
अलवर : 93.67 प्रतिशत
खैरथल-तिजारा : 95.72 प्रतिशत
कोटपूतली-बहरोड़ : 96.23 प्रतिशत
—-
अलवर जिले से परीक्षा में पंजीकृत हुए विद्यार्थियों के आंकड़े
कुल विद्यार्थी : 32,998
परीक्षा में बैठे : 32,497
कुल पास हुए : 30439
—
कुल छात्र : 16127
छात्रों का पास प्रतिशत : 92.45
प्रथम श्रेणी : 8186
द्वितीय श्रेणी: 6316
तृतीय श्रेणी :1625
———
कुल छात्राएं : 14312
छात्राओं का पास प्रतिशत : 95.08
प्रथम श्रेणी : 8665
द्वितीय श्रेणी : 4874
तृतीय श्रेणी: 773
—
पिछले तीन वर्षों का परिणाम
सत्र परिणाम
2023 93.32
2024 93.48
2025 94.62


