अजमेर में घर जा रही महिला से दिनदहाड़े लूट:बाइक पर आए 2 बदमाशों ने बैग लेकर भागे, मोबाइल और नगदी थी

अजमेर में घर जा रही महिला से दिनदहाड़े लूट:बाइक पर आए 2 बदमाशों ने बैग लेकर भागे, मोबाइल और नगदी थी

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। महिला के बैग में आईफोन मोबाइल, हजारों रुपए नगदी और अन्य सामान था। महिला अपने घर जा रही थी इसी बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में महिला ने गंज थाने में शिकायत दी है। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंज थाना पुलिस के अनुसार राधा विहार हरिभाऊ उपाध्याय नगर निवासी आकांक्षा शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि वह फवारा सर्कल से अपने निवास स्थान पर जा रही थी। तभी रामप्रसाद घाट के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। महिला ने बताया कि उसके बैग में आईफोन 17 प्रो मोबाइल, 43000 नगदी सहित अन्य सामान था। बदमाशों ने बिना नंबर प्लेट की बाइक से वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। गंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *