आगरा में नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल:लड़की को बदनाम करने की दी धमकी, मां ने थाने में कराई FIR

आगरा में नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल:लड़की को बदनाम करने की दी धमकी, मां ने थाने में कराई FIR

आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उसके नग्न और अर्धनग्न फोटो सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की के परिवार से पैसे की मांग की है और धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह लड़की को बदनाम कर देगा। पीड़ित लड़की की मां ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी 13 वर्षीय बेटी जिया की फर्जी आईडी बनाकर आरोपी तरुण ने उसके नग्न और अर्धनग्न फोटो इन्सटाग्राम पर डाले हैं। आरोपी तरुण ने लड़की के परिवार से पैसे की मांग की है और धमकी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह लड़की को इतना बदनाम कर देगा कि उसकी शादी नहीं होगी। इन्द्रा ने बताया कि आरोपी तरुण और उसके दोस्तों से उन्हें और उनके परिवार को खतरा है, क्योंकि वे सभी इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा है। सदर बाजार थाने के प्रभारी ने बताया- मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया जांच के आघार पर आरापी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *