अबोहर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:सास-बहू ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, एक साल से मायके में थी

अबोहर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:सास-बहू ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, एक साल से मायके में थी

फाजिल्का जिले में अबोहर की नई आबादी निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज की खातिर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद महिला और उसकी सास दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद कोर्ट केस की तारीख भुगतने के बाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। करीब 25 वर्षीय सोनम रानी ने बताया कि उसकी शादी लगभग चार साल पहले सुभाष नगर निवासी अजय सीकरी से हुई थी। शादी के बाद उनके एक बच्चा भी हुआ। सोनम का आरोप है कि पिछले तीन साल से उसके पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं, जबकि उसके माता-पिता दहेज देने में असमर्थ हैं। ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप इसी प्रताड़ना के चलते सोनम पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रह रही है और उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। सोनम ने बताया कि आज वह अबोहर कोर्ट में तारीख भुगतने के बाद कुछ दस्तावेज लेने के लिए ससुराल गई थी।

सास ने घर में चोरी का लगाया आरोप वहां उसके पति, सास और ससुर ने उससे झगड़ा किया और बुरी तरह मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दूसरी ओर, सोनम की सास भी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट केस की तारीख भुगतने के बाद उनकी बहू उनके घर आई और घर से सामान चोरी किया। सास के अनुसार, जब उन्होंने बहू को रोकने की कोशिश की, तो बहू ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *