अबोहर में असामाजिक तत्वों ने दुकान में लगाई आग:लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों ने पाया काबू, शादी में गया था दुकानदार

अबोहर में असामाजिक तत्वों ने दुकान में लगाई आग:लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों ने पाया काबू, शादी में गया था दुकानदार

फाजिल्का जिले में अबोहर की जम्मू बस्ती में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक गज्जक-मूंगफली की दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दुकानदार का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जम्मू बस्ती निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा के पास एक खोखे में मूंगफली और गज्जक की दुकान चला रहे थे। उनकी दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। जोगिंदर सिंह के अनुसार, वे कल रात करीब सवा 8 बजे दुकान बंद करके अपने बेटे के दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में गया था दुकानदार वहीं उनके माता-पिता भी आमतौर पर दुकान पर ही रहते थे, लेकिन उस दिन वे भी शादी में गए हुए थे। करीब 20 मिनट बाद उन्हें फोन पर दुकान में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर जोगिंदर सिंह ने देखा कि उनकी दुकान के पीछे लगी जाली कटी हुई थी। आशंका है कि असामाजिक तत्वों ने पहले सामान चुराया और फिर डीजल डालकर दुकान में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू आसपास के लोगों की मदद से पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाया गया। दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश आग बुझ चुकी थी और दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इस हादसे में जोगिंदर सिंह को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *