अबोहर में युवक को थप्पड़ों और रॉड से पीटा:लड़की का पीछा करने का आरोप; पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई

अबोहर में युवक को थप्पड़ों और रॉड से पीटा:लड़की का पीछा करने का आरोप; पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर दो गुटों में झड़प हुई। यह घटना एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आभा स्क्वायर मार्केट में कुछ युवकों ने एक युवक को थप्पड़ों और रॉड से पीटा। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की का पीछा कर रहा था, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर पिटाई की। 4-5 लोगों ने युवक को पीटा पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें 4-5 युवक एक व्यक्ति को पीटते हुए दिख रहे हैं, जबकि दर्जनों लोग दर्शक बने खड़े हैं। इस घटना में बहाववाला निवासी नवप्रीत नामक युवक घायल हो गया। जिसे अबोहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया गया है। वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जाएगी- थाना प्रभारी थाना नंबर एक की अतिरिक्त प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल से एमएलआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और शहर में किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *