अबोहर के वरियाम नगर निवासी एक व्यक्ति ने आज घरेलू विवाद के चलते हनुमानगढ़ रोड पर नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, वहां मौजूद चाय विक्रेताओं ने उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनील कुमार (लगभग 32 वर्षीय) नामक व्यक्ति ने आज घर से निकलकर नहर में छलांग लगाई। उसे कूदते देख, चाय का खोखा चलाने वाले राधे और विनोद कुमार ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर उसे बचाया। उन्होंने तत्काल नर सेवा नारायण सेवा समिति को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर समिति सदस्य बिट्टू नरूला और सुभाष कुमार मौके पर पहुंचे। जानकारी की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस समिति सदस्यों ने सिटी टू पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसी बीच, सुनील की पत्नी भी मौके पर आ गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


