आपसी विवाद में दोस्त ने ही ली जान:पटना के फुलवारी शरीफ हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

आपसी विवाद में दोस्त ने ही ली जान:पटना के फुलवारी शरीफ हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

पटना के फुलवारी शरीफ में मोहम्मद महताब आलम हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महताब की हत्या आपसी विवाद के चलते की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलवारी शरीफ के नया टोला निवासी मोहम्मद तौसीफ (19) के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे आरोपी बंटी उर्फ काना को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला जुर्म यह घटना 19 जनवरी 2026 को हुई थी, जब फुलवारी शरीफ के मिनहाज नगर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में मोहम्मद महताब आलम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला सामने आने के बाद, फुलवारी शरीफ पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इसी टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद तौसीफ को गिरफ्तार किया। आपसी विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम पूछताछ के दौरान, तौसीफ ने बताया कि उसने अपने दोस्त बंटी उर्फ काना के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि, ‘बंटी उर्फ काना का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक मोहम्मद महताब आलम के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले जेल जा चुका था।’ पटना के फुलवारी शरीफ में मोहम्मद महताब आलम हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महताब की हत्या आपसी विवाद के चलते की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलवारी शरीफ के नया टोला निवासी मोहम्मद तौसीफ (19) के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे आरोपी बंटी उर्फ काना को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला जुर्म यह घटना 19 जनवरी 2026 को हुई थी, जब फुलवारी शरीफ के मिनहाज नगर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में मोहम्मद महताब आलम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला सामने आने के बाद, फुलवारी शरीफ पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इसी टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद तौसीफ को गिरफ्तार किया। आपसी विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम पूछताछ के दौरान, तौसीफ ने बताया कि उसने अपने दोस्त बंटी उर्फ काना के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि, ‘बंटी उर्फ काना का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक मोहम्मद महताब आलम के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले जेल जा चुका था।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *