मामूली विवाद में युवक को दबंगों ने पीटा, अस्पताल भर्ती:लालूपुर गांव में लाठी-डंडों से हमला, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी

मामूली विवाद में युवक को दबंगों ने पीटा, अस्पताल भर्ती:लालूपुर गांव में लाठी-डंडों से हमला, घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालूपुर में मामूली विवाद के चलते एक युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। यह घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। 19 वर्षीय कृष्णा पुत्र धर्मेंद्र कुमार का गांव के ही सतीश कुमार, लालू और जयसिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से कृष्णा पर हमला कर दिया। हमले में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बहन और मां ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर मारपीट की सूचना मिली थी। तत्काल मोबाइल टीम मौके पर पहुंची और घायल कृष्णा को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखी है। प्रभारी ने कहा कि कृष्णा के परिवार से शिकायत पत्र मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *