पूर्णिया में जमीनी विवाद में घर में लगाई आग:पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- पड़ोसियों ने जलाकर सब कुछ बर्बाद कर दिया

पूर्णिया में जमीनी विवाद में घर में लगाई आग:पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार, कहा- पड़ोसियों ने जलाकर सब कुछ बर्बाद कर दिया

पूर्णिया में जमीनी विवाद में एक घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर आपसी दुश्मनी के कारण कुछ लोगों ने मिलकर उनके घर को आग के हवाले कर दिया। इस आगलगी में उन्हें और उनके बच्चों को मारने की साजिश थी। गनीमत थी कि घर में बच्चे नहीं थे। आगजनी में घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला के मंगला पश्चिम वार्ड-8 की है। पीड़ित गुड्डू पासवान ने बताया कि घटना 15 मार्च की देर रात करीब 12:30 बजे की है। वारदात वाले दिन पत्नी और एक बच्चे के साथ कटिहार गए हुए थे। परिवार में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, इसलिए घर पर दो बच्चों को छोड़कर गए थे। हमलावरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर में आग लगा दी और बच्चों को मारने की साजिश की। हमलावरों ने जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। इन लोगों के खिलाफ पहले से मामला भी चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतनी बड़ी घटना कर दी। आग लगने से घर में रखा जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। इसमें जमीन के कागजात, बच्चों की साइकिल, कुर्सियां, कपड़े और खाने-पीने का सामान जैसे आटा, चावल और दाल सब शामिल है। मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता हूं, ऐसे में ये नुकसान उसके लिए बहुत बड़ा झटका है। एसपी से न्याय की गुहार घटना के बाद गुड्डू पासवान सीधे एसपी स्वीटी सहरावत के कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। इस मामले की ठीक से जांच हो और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की भी मांग की है। पीड़ित ने कहा कि इस बार पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश थी, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि उस समय पूरा परिवार घर पर नहीं था, जिससे उनकी जान बच गई। अब उन्हें और उनके परिवार को पुलिस और प्रशासन से इंसाफ का इंतजार है। पूर्णिया में जमीनी विवाद में एक घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर आपसी दुश्मनी के कारण कुछ लोगों ने मिलकर उनके घर को आग के हवाले कर दिया। इस आगलगी में उन्हें और उनके बच्चों को मारने की साजिश थी। गनीमत थी कि घर में बच्चे नहीं थे। आगजनी में घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के. हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला के मंगला पश्चिम वार्ड-8 की है। पीड़ित गुड्डू पासवान ने बताया कि घटना 15 मार्च की देर रात करीब 12:30 बजे की है। वारदात वाले दिन पत्नी और एक बच्चे के साथ कटिहार गए हुए थे। परिवार में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, इसलिए घर पर दो बच्चों को छोड़कर गए थे। हमलावरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर में आग लगा दी और बच्चों को मारने की साजिश की। हमलावरों ने जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। इन लोगों के खिलाफ पहले से मामला भी चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतनी बड़ी घटना कर दी। आग लगने से घर में रखा जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। इसमें जमीन के कागजात, बच्चों की साइकिल, कुर्सियां, कपड़े और खाने-पीने का सामान जैसे आटा, चावल और दाल सब शामिल है। मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता हूं, ऐसे में ये नुकसान उसके लिए बहुत बड़ा झटका है। एसपी से न्याय की गुहार घटना के बाद गुड्डू पासवान सीधे एसपी स्वीटी सहरावत के कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की। इस मामले की ठीक से जांच हो और सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की भी मांग की है। पीड़ित ने कहा कि इस बार पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश थी, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि उस समय पूरा परिवार घर पर नहीं था, जिससे उनकी जान बच गई। अब उन्हें और उनके परिवार को पुलिस और प्रशासन से इंसाफ का इंतजार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *