बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भवह को गोली मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया है। ज्यादा खून बहने से महिला की हालत नाजुक, हंगामा घायल महिला की पहचान पुष्प देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ में लगी है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त घर में अचानक हंगामा शुरू हो गया था। घायल महिला के पति सुनील पासवान ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनके बड़े भाई अरुण पासवान अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए थे। जब उनकी पत्नी पुष्प देवी ने इसका विरोध किया और उन्हें बुलाने की कोशिश की, तो अरुण पासवान ने उन पर गोली चला दी। आए दिन झगड़ा करते हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं सुनील पासवान ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई अरुण पासवान की नीयत पहले से ठीक नहीं थी और वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते थे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अरुण पासवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वह आए दिन झगड़े की स्थिति पैदा करते रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आरोपी अरुण पासवान घटना के बाद से हथियार के साथ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ राय ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बक्सर के कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भवह को गोली मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया है। ज्यादा खून बहने से महिला की हालत नाजुक, हंगामा घायल महिला की पहचान पुष्प देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली उनके हाथ में लगी है, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त घर में अचानक हंगामा शुरू हो गया था। घायल महिला के पति सुनील पासवान ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। लौटने पर उन्हें जानकारी मिली कि उनके बड़े भाई अरुण पासवान अवैध हथियार लेकर घर में घुस आए थे। जब उनकी पत्नी पुष्प देवी ने इसका विरोध किया और उन्हें बुलाने की कोशिश की, तो अरुण पासवान ने उन पर गोली चला दी। आए दिन झगड़ा करते हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं सुनील पासवान ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई अरुण पासवान की नीयत पहले से ठीक नहीं थी और वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते थे। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अरुण पासवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण वह आए दिन झगड़े की स्थिति पैदा करते रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। आरोपी अरुण पासवान घटना के बाद से हथियार के साथ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सौरभ राय ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।


