इमरान खान की बिगड़ती सेहत से समर्थक नाराज़, सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू

इमरान खान की बिगड़ती सेहत से समर्थक नाराज़, सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) 2 साल से भी ज़्यादा समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। जेल में टॉर्चर और मेडिकल सुविधाओं के अभाव में इमरान की सेहत बिगड़ती जा रही है। जेल में टॉर्चर की वजह से इमरान की दाहिनी आँख से देखने की 85% क्षमता खत्म हो चुकी है। उनकी दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन की वजह से परेशानी हो रही है और मेडिकल सुविधा नहीं मिलने की वजह से अब सिर्फ 15% क्षमता ही बची है। इमरान की बिगड़ती सेहत चिंता का विषय बन गई है।

सड़कों पर उतरे नाराज़ समर्थक

इमरान की खराब सेहत की वजह से उनका परिवार, पार्टी के सदस्य और समर्थक काफी चिंतित हैं। इमरान की सेहत के प्रति सरकार और जेल प्रशासन की लापरवाही से पीटीआई समर्थक काफी नाराज़ हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, रावलपिंडी और अन्य कई शहरों में इमरान के समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके समर्थकों ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा को जोड़ने वाले अटॉक ब्रिज को भी सड़क ब्लॉक कर बंद कर दिया है।

जेल से अस्पताल शिफ्ट करने की मांग

इमरान के समर्थक यह मांग कर रहे हैं कि पूर्व पाकिस्तानी पीएम को जेल से अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। इमरान का परिवार भी जल्द से जल्द उनकी रिहाई चाहता है।

इमरान के समर्थक में उतरे पूर्व कप्तान

इमरान के बेहतर इलाज के लिए 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा है। इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, किम ह्यूजेस, बेलिंडा क्लार्क (महिला टीम), माइकल एथर्टन, नासिर हुसैन, माइकल ब्रियरली, डेविड गोवर, क्लाइव लॉयड और जॉन राइट शामिल हैं। सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए और मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इमरान के सही इलाज का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *