जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान सभी संबंधित सदस्यों की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और नतीजों के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को पूर्व प्रमुख रजनी कुमारी सहित छह सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा था। इस घटना के बाद से ही प्रखंड की राजनीति में गहमागहमी तेज हो गई है। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक के परिणाम से प्रखंड की आगामी सियासी दिशा तय होने की संभावना है। जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद मतदान कराया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान सभी संबंधित सदस्यों की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और नतीजों के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को पूर्व प्रमुख रजनी कुमारी सहित छह सदस्यों ने वर्तमान प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपा था। इस घटना के बाद से ही प्रखंड की राजनीति में गहमागहमी तेज हो गई है। शुक्रवार को होने वाली इस बैठक के परिणाम से प्रखंड की आगामी सियासी दिशा तय होने की संभावना है।


