समस्तीपुर में राम प्रतिमाओं का विसर्जन:जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, जुलूस में तलवार लेकर पहुंचे लोग

समस्तीपुर में राम प्रतिमाओं का विसर्जन:जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, जुलूस में तलवार लेकर पहुंचे लोग

समस्तीपुर में रामनवमी पर शहर से गांव तक जयश्री राम का नारा गूंज रहा है। शनिवार को मोहिउद्ददीनगर, शहर के अंबेदकर नगर आदि जगहों पर स्थापित श्री राम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भव्य जुलूस भी निकाला। जुलूस के दौरान लोग हाथी-घोड़े पर भी सवार दिखे। वहीं बड़ी संख्या में लोग तलवार आदि लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। शहर के अंबेदकर नगर में स्थापित श्री राम की प्रतिमा का विसर्जन देर शाम किया गया। पुलिसिया सुरक्षा के बीच प्रतिमा का विसर्जन बूढी गंडक नदी के तट पर किया गया। मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में युवा सनातनी संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन लोगों के लिएआकर्षण का केंद्र बना रहा। गाजे-बाजे और भगवा ध्वज के साथ शामिल श्रद्धालु “जय श्री राम” का जयघोष कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह रामभक्तों की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान जुलूस में शामिल लोग तलवार आदि लेकर शामिल हुए। हिंदु पुत्र संगठन की ओर से 31 को शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में रामनवमी पर श्री राम प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। यहां चार दिनों तक लगातार कार्यक्रम का अयोजन होगा। संगठन के कर्ताधर्ता बादल सिंह ने बताया कि 31 मार्च को यहां शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगा। समस्तीपुर में रामनवमी पर शहर से गांव तक जयश्री राम का नारा गूंज रहा है। शनिवार को मोहिउद्ददीनगर, शहर के अंबेदकर नगर आदि जगहों पर स्थापित श्री राम प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने भव्य जुलूस भी निकाला। जुलूस के दौरान लोग हाथी-घोड़े पर भी सवार दिखे। वहीं बड़ी संख्या में लोग तलवार आदि लेकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। शहर के अंबेदकर नगर में स्थापित श्री राम की प्रतिमा का विसर्जन देर शाम किया गया। पुलिसिया सुरक्षा के बीच प्रतिमा का विसर्जन बूढी गंडक नदी के तट पर किया गया। मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में युवा सनातनी संगठन के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और पारंपरिक युद्ध कला का प्रदर्शन लोगों के लिएआकर्षण का केंद्र बना रहा। गाजे-बाजे और भगवा ध्वज के साथ शामिल श्रद्धालु “जय श्री राम” का जयघोष कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह रामभक्तों की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान जुलूस में शामिल लोग तलवार आदि लेकर शामिल हुए। हिंदु पुत्र संगठन की ओर से 31 को शहर में निकाली जाएगी शोभा यात्रा शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में रामनवमी पर श्री राम प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा का आयोजन किया गया है। यहां चार दिनों तक लगातार कार्यक्रम का अयोजन होगा। संगठन के कर्ताधर्ता बादल सिंह ने बताया कि 31 मार्च को यहां शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सुबह 11 बजे से शुरू होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *