बेगूसराय में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती मां की मूर्ती विसर्जन:सुख शांति की कामना कर रहे लोग, गोताखोर-प्रशासन की टीम अलर्ट

बेगूसराय में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती मां की मूर्ती विसर्जन:सुख शांति की कामना कर रहे लोग, गोताखोर-प्रशासन की टीम अलर्ट

बेगूसराय में आज मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रख रही है। जिले भर में 1000 से अधिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसमें से कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार रहने के बावजूद कल ही कर दिया गया था। शेष बची सभी प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जा रहा है। नियम के अनुसार सिर्फ पोखर और तालाब में ही विसर्जन करने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद गंगा और बूढ़ी गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में भी प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। सिमरिया गंगा घाट में तो दूर-दूर से भक्ति प्रतिमा लेकर आ रहे हैं। सुख शांति की कामना के साथ विसर्जन प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा रहा है। कुछ लोग श्रद्धालु अलग-अलग माध्यम से प्रतिमा लेकर गंगा किनारे आ रहे हैं और यहां एक बार फिर पूजा करते हुए अगले साल फिर से आने और सुख शांति की कामना के साथ विसर्जन कर रहे हैं, तो कुछ लोग नाव पर चढ़कर बीच धार में प्रतिमा विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन को लेकर गोताखोर और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है। सिमरिया घाट पर विसर्जन करने के लिए आ रहे युवकों को काफी सतर्कता की सलाह दी जाती है, लेकिन वह लोग माने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके कारण आज कई अप्रिय घटना होते-होते बची। हम लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब रहे 15 से अधिक लोगों को लाइफ जैकेट और ट्यूब के सहारे बचाया गया है। बेगूसराय में आज मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रख रही है। जिले भर में 1000 से अधिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसमें से कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार रहने के बावजूद कल ही कर दिया गया था। शेष बची सभी प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जा रहा है। नियम के अनुसार सिर्फ पोखर और तालाब में ही विसर्जन करने की अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद गंगा और बूढ़ी गंडक नदी सहित विभिन्न नदियों में भी प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला चल रहा है। सिमरिया गंगा घाट में तो दूर-दूर से भक्ति प्रतिमा लेकर आ रहे हैं। सुख शांति की कामना के साथ विसर्जन प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा रहा है। कुछ लोग श्रद्धालु अलग-अलग माध्यम से प्रतिमा लेकर गंगा किनारे आ रहे हैं और यहां एक बार फिर पूजा करते हुए अगले साल फिर से आने और सुख शांति की कामना के साथ विसर्जन कर रहे हैं, तो कुछ लोग नाव पर चढ़कर बीच धार में प्रतिमा विसर्जन कर रहे हैं। विसर्जन को लेकर गोताखोर और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है। सिमरिया घाट पर विसर्जन करने के लिए आ रहे युवकों को काफी सतर्कता की सलाह दी जाती है, लेकिन वह लोग माने के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके कारण आज कई अप्रिय घटना होते-होते बची। हम लोगों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब रहे 15 से अधिक लोगों को लाइफ जैकेट और ट्यूब के सहारे बचाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *