Rain alert in Rajasthan: जयपुर। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज सुबह से ही बारिश् का अलर्ट शुरू हो गया है। इस चेतावनी में मौसम विभाग अगले तीन घंटे में बारिश की सूचना दे रहा है। 15 मार्च को आधे राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 15 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं,खैरथल—तिजारा, कोटपुतली—बहरोड, सीकर, चूरू, हनुमानगढ व श्री गंगानगर में यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पहले सात बजे तीन घंटे की बारिश का अलर्ट जारी किया। इसके बाद अब नौ बजे अगले तीन् घंटे में श्रीगंगानगर व हनुमानगढ में बारिश की चेतावनी दी है।

18 व 19 मार्च को भी आधे राजस्थान में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 18 व 19 मार्च को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है।


