आईएमडी येलो अलर्ट जारी: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी

आईएमडी येलो अलर्ट जारी: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी

IMD issues yellow alert: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद वज्रपात, बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार बहुत जरूरी हो तो घर से बाहर निकलें, वरना घर के अंदर सजग रहें और सुरक्षित रहने को कहा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा सहित आसपास के जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बांदा का तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है और इसे प्रदेश में सबसे गर्म जिला घोषित किया गया है। पूरे प्रदेश में जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई है। आज से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

इन जिलों में ओलावृष्टि का अनुमान मौसम विभाग ने सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, बलिया, मऊ आदि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार इन जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है।

इन जिलों के लिए बिजली चमकने और वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद, कन्नौज, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, देवरिया, बलिया, मऊ, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, सीतापुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, मैनपुरी, आगरा, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, संभल और उसके आसपास के जिलों में बादल गरजने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की भी सलाह दी गई है।

बांदा सबसे गर्म और मुजफ्फरनगर का सबसे कम तापमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों का तापमान जारी किया है, जिसके अनुसार बांदा का तापमान सबसे अधिक 40.02 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि हमीरपुर का 37.2, वाराणसी बीएचयू का 36.9, प्रयागराज और उरई का 36.8 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में मुजफ्फरनगर का सबसे कम 16.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बरेली का 16.9, हरदोई का, अयोध्या का 17, आजमगढ़ का 17.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तापमान हमीरपुर और बांदा और बनारस का दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *