IMD Weather Prediction: अगले 7 दिनों में तापमान 35 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान

IMD Weather Prediction: अगले 7 दिनों में तापमान 35 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान

IMD Weather Prediction: मौसम विभाग के अनुसार मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा। तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। इस दौरान तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 19-20 मार्च को हुई बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है।‌ किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं के कारण बढ़ते तापमान में ब्रेक लगा और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ़्ते आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होगा। ‌

कैसा रहेगा आज इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप से लोगों को राहत मिलेगी। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 23 मार्च सोमवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 23 मार्च के दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?

विभाग के अनुसार, मंगलवार 24 मार्च का तापमान 18 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि बुधवार 25 मार्च का तापमान 19 से 34 डिग्री, गुरुवार 26 मार्च का तापमान 21 से 34 डिग्री, शुक्रवार 27 मार्च का तापमान 20 से 34 और शनिवार 28 मार्च का तापमान 22 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज धूप और गर्मी से लोगों को परेशानी होगी।

19 और 20 मार्च की बारिश से किसानों को नुकसान

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 19 और 20 मार्च की बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। खड़ी फसल जिसे किसानों ने कटाई के बाद खेत में ही छोड़ दिया था, उन्हें भी काफी नुकसान हुआ है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस संबंध में राजू कश्यप ने बताया कि बारिश के कारण काफी झटका लगा है। आलू की फसल को भी नुकसान होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *