IMD का पूर्वानुमान: गर्मी शुरु, इस जिले में मार्च के आखिरी तक ’40°C’ पहुंचेगा पारा

IMD का पूर्वानुमान: गर्मी शुरु, इस जिले में मार्च के आखिरी तक ’40°C’ पहुंचेगा पारा

weather update: सर्दी का सीजन 28 फरवरी को समाप्त हो गया और 1 मार्च से गर्मी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने मार्च से मई के बीच पडऩे वाली गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार मार्च में गर्मी के तेवर बहुत तीखे नहीं रहेंगे। दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान में बनने वाले चक्रवाती घेरों के असर से मौसम में उतार- चढ़ाव बना रह सकता है।

एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

मार्च का पहला, दूसरा और तीसरा सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि महीने के अंतिम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। अप्रैल और मई में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। इस बार होली मार्च के पहले सप्ताह में है, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं। बीते दिन सुबह तेज हवा चली और हल्के बादल छाए रहे।

सर्दी ने बदला था रास्ता…

सर्दी का सीजन 1 अक्टूबर से 28 फरवरी तक माना जाता है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार ग्वालियर-चंबल संभाग में सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवाएं राजस्थान से होते हुए इंदौर और भोपाल की ओर मुड़ गईं।

2022 में पड़ी थी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

  • मार्च 2022 में पारा 41.80 सेल्सियस तक पहुंच गया था और अंतिम सप्ताह में हीट वेव की दस्तक हो गई थी। उस वर्ष मार्च में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी थी।
  • मार्च 2026 में वैसी स्थिति के आसार कम हैं। यदि तापमान सामान्य रहता है तो गेहूं की फसल के लिए यह फायदेमंद होगा, क्योंकि फसल का चक्र समय पर पूरा हो सकेगा।
  • मार्च से ही मौसम में बदलाव शुरू होता है। पश्चिमी विक्षोभ आने से बारिश की संभावना रहती है, हवा का रुख भी पश्चिम से होने लगता है। जिससे गर्मी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *