Western disturbance active 17 February: मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आसमान साफ होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटे तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने वाला नहीं है। उत्तर पश्चिम की दिशा बदल गई है; अब दक्षिण और पश्चिम दिशा से हवाएं आ रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गंगा के मैदानी इलाकों के मौसम में परिवर्तन आएगा। 17 फरवरी के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पॉकेट में बारिश होने की भी संभावना है।
क्या कहता है मौसम केंद्र लखनऊ?
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार बांदा का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 9.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बहराइच का 9.4, फुरसतगंज का 9.8, कानपुर नगर का 10, अयोध्या का 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, इटावा, उरई, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ, बनारस, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, और बाराबंकी का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 12 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
बांदा सबसे गर्म जिला
प्रदेश में इन जिलों का अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार बांदा का तापमान सबसे अधिक 31.02 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झांसी का 30 डिग्री, आगरा का 29.8 डिग्री, हमीरपुर का 29.02 डिग्री और प्रयागराज का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, उरई, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस, बस्ती, सहारनपुर, बहराइच, और लखीमपुर का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।
कैसा रहेगा इटावा का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 16 फरवरी को दिन में आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा 22 फरवरी तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 17 फरवरी का तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि 18 फरवरी बुधवार का तापमान 15 से 28, 19 फरवरी गुरुवार का तापमान 14 से 29, शुक्रवार 20 फरवरी 14 से 30, शनिवार 21 फरवरी 14 से 30, रविवार 22 फरवरी का तापमान 15 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।


