IMD Alert: 10 मार्च को राजस्थान के इन 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री पार

Heat wave Alert: जयपुर. राजस्थान में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 व 11 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों में 10 मार्च को ऊष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिणी जिलों में भी गर्म हवाओं की चेतावनी

पश्चिमी जिलों के साथ-साथ दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में भी 11 मार्च तक हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा झुंझुनूं जिले में 10 मार्च को गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बाकी जिलों में तापमान सामान्य से 5–9 डिग्री अधिक

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *