धमतरी में गौवंश का अवैध परिवहन पकड़ा:9 बछड़े जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

धमतरी में गौवंश का अवैध परिवहन पकड़ा:9 बछड़े जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंश के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की है। इस दौरान 9 बछड़े और एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मगरलोड थाना क्षेत्र की करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरबसपुर (जिला दुर्ग) से मुसुरपुट्टा बाजार (सिहावा, जिला धमतरी) की ओर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन में गौवंशों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। गौवंशों को अत्यधिक संख्या में भरा बताया गया था कि वाहन में गौवंशों को अत्यधिक संख्या में भरा गया है और उन्हें चारा-पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया। सूचना के आधार पर करेलीबड़ी पुलिस टीम ग्राम करेलीबड़ी के नंगरा नाला स्थित बजरंग बली मंदिर के पास पहुंची। वहां संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की गई। जांच में वाहन के भीतर कुल 9 बछड़े पाए गए। ये बछड़े वाहन में बहुत ही संकीर्ण स्थिति में भरे हुए थे। कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं मिले मौके पर वाहन चालक अभिलाष कुमार साहू (25) और उसके साथी राहुल यादव (27) को हिरासत में लिया गया। दोनों बरबसपुर, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपी गौवंशों के परिवहन या खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। करेलीबड़ी चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *