मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तौफीर दियारा इलाके में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मुंगेर एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तौफीर दियारा क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार सिंह और सशस्त्र बल की एक टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर मौके पर मौजूद चार लोगों में से तीन आरोपी भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने मो. कैफी आलम को गिरफ्तार कर लिया। अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने के आरोप
पूछताछ में उसने अपना निवास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव बताया। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में कैफी आलम ने स्वीकार किया है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन, दो देशी निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन मैगजीन, दो कारतूस और हथियार निर्माण से संबंधित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
पुलिस ने इस मामले में फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें बरदह गांव निवासी मो. टारजन और मो. मिस्टर, तथा बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तौफीर दियारा इलाके में पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और उनके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। मुंगेर एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तौफीर दियारा क्षेत्र में चोरी-छिपे अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार सिंह और सशस्त्र बल की एक टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किए जाने पर मौके पर मौजूद चार लोगों में से तीन आरोपी भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने मो. कैफी आलम को गिरफ्तार कर लिया। अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने के आरोप
पूछताछ में उसने अपना निवास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव बताया। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी अवैध मिनी गन फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में कैफी आलम ने स्वीकार किया है कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन बेस मशीन, एक ड्रिल मशीन, दो देशी निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन मैगजीन, दो कारतूस और हथियार निर्माण से संबंधित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
पुलिस ने इस मामले में फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें बरदह गांव निवासी मो. टारजन और मो. मिस्टर, तथा बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।