नरसिंहपुर में 25 लाख की अवैध शराब जब्त:पुलिस ने जबलपुर के युवक को पकड़ा, मिनी ट्रक से कर रहा था तस्करी

नरसिंहपुर पुलिस ने बुधवार को गोटेगांव इलाके में एक मिनी ट्रक से 203 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को खबर मिली थी कि एक गाड़ी में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। जब पुलिस ने जबलपुर की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और नरसिंहपुर की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और धूमा तिराहे के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। 25 लाख का माल बरामद जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के कार्टून मिले। ड्राइवर के पास शराब से जुड़ा कोई भी वैध कागज नहीं था। पुलिस ने जबलपुर के परियट निवासी मोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 203 पेटी शराब और टाटा इंट्रा मिनी ट्रक (MP 20 GB 5519) को जब्त किया गया है। जांच में जुटी पुलिस आरोपी मोनू ठाकुर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *