बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार शाम जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाँसगोड़ा स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर 27 खाली गैस सिलेंडर और कई रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खलखो और माराफारी थाना प्रभारी मो. आजाद खान के नेतृत्व में की गई। टीम ने राजेश स्टोर नामक संदिग्ध दुकान की तलाशी ली। दुकान के अंदर एक कमरे में छिपाकर रखे गए 8 एचपी और 19 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद हुए, जो सभी खाली थे। अवैध गैस रिफिलिंग या भंडारण की आशंका छापेमारी के दौरान गैस ट्रांसफर करने वाला पाइप, लोहे के औजार और अन्य सामग्री जैसे कई उपकरण भी जब्त किए गए। इन उपकरणों की बरामदगी से अवैध गैस रिफिलिंग या भंडारण की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियां न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकती हैं। सभी जब्त सिलेंडरों और उपकरणों को विधिसम्मत रूप से कब्जे में ले लिया गया है। डीएसओ के निर्देश पर दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो ने कहा कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार शाम जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाँसगोड़ा स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर 27 खाली गैस सिलेंडर और कई रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। यह कार्रवाई जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) शालिनी खलखो और माराफारी थाना प्रभारी मो. आजाद खान के नेतृत्व में की गई। टीम ने राजेश स्टोर नामक संदिग्ध दुकान की तलाशी ली। दुकान के अंदर एक कमरे में छिपाकर रखे गए 8 एचपी और 19 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद हुए, जो सभी खाली थे। अवैध गैस रिफिलिंग या भंडारण की आशंका छापेमारी के दौरान गैस ट्रांसफर करने वाला पाइप, लोहे के औजार और अन्य सामग्री जैसे कई उपकरण भी जब्त किए गए। इन उपकरणों की बरामदगी से अवैध गैस रिफिलिंग या भंडारण की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियां न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकती हैं। सभी जब्त सिलेंडरों और उपकरणों को विधिसम्मत रूप से कब्जे में ले लिया गया है। डीएसओ के निर्देश पर दुकान संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो ने कहा कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


