मंडला में जनजाति गौरव दिवस पर मंडपम आयोजित:कैबिनेट मंत्री ने किया उद्धाटन; खाना-खजाना, मैजिक शो, फन गेम्स और तीरंदाजी का प्रदर्शन

मंडला में जनजाति गौरव दिवस पर मंडपम आयोजित:कैबिनेट मंत्री ने किया उद्धाटन; खाना-खजाना, मैजिक शो, फन गेम्स और तीरंदाजी का प्रदर्शन

मंडला में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शनिवार शाम को निषादराज मंगल भवन के पास मंडला गौरव मंडपम का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत ‘खाना-खजाना’, मैजिक शो, फन गेम्स और तीरंदाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त, माहिष्मती घाट पर पंचचौकी महाआरती और आतिशबाजी भी की गई। मंडला गौरव मंडपम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने फीता काटकर किया। उन्होंने लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। यहां फन गेम्स में बैलून शूटिंग और रिंग कैचिंग जैसे आयोजन हुए। आर्ट एंड क्राफ्ट और जनजातीय साहित्य के स्टॉल भी लगाए गए थे। देखिए तस्वीरें… जादूगर ने अपनी मैजिक ट्रिक्स से दर्शकों का मनोरंजन किया जादूगर फारुख ने अपनी मैजिक ट्रिक्स से दर्शकों का मनोरंजन किया। मंडला में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान नृत्य-नाटिका का मंचन भी हुआ। नर्मदा तट स्थित माहिष्मती घाट पर भव्य पंचचौकी महाआरती मां नर्मदा को समर्पित की गई। महाआरती के बाद शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य और यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, जिला पंचायत मंडला के अध्यक्ष संजय कुशराम, मंडला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा और एसडीएम मंडला सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *