कटिहार में IIFL लूटकांड का खुलासा:15 हजार का इनामी सलामुद्दीन अरेस्ट, नवंबर 2024 की घटना

कटिहार में IIFL लूटकांड का खुलासा:15 हजार का इनामी सलामुद्दीन अरेस्ट, नवंबर 2024 की घटना

कटिहार पुलिस ने IIFL कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सलामुद्दीन को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि यह घटना 20 नवंबर 2024 को शाम करीब 6:50 बजे हुई थी। मनिहारी थाना क्षेत्र के कॉटाकोश निवासी सूरज कुमार (22 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे IIFL कंपनी के सदस्य से पैसे वसूल कर अपनी शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर रसीद, फिंगर प्रिंट मशीन और 65,169 रुपये नकद लूट लिए थे। इस संबंध में बरारी (सेमापुर) थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त के पास कट्टा,एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने 15 जनवरी 2026 को कजरा मोड़ के पास से सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया। सलामुद्दीन बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी कजरा का निवासी है और उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले ही चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कटिहार पुलिस ने IIFL कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सलामुद्दीन को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि यह घटना 20 नवंबर 2024 को शाम करीब 6:50 बजे हुई थी। मनिहारी थाना क्षेत्र के कॉटाकोश निवासी सूरज कुमार (22 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे IIFL कंपनी के सदस्य से पैसे वसूल कर अपनी शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी देकर रसीद, फिंगर प्रिंट मशीन और 65,169 रुपये नकद लूट लिए थे। इस संबंध में बरारी (सेमापुर) थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अभियुक्त के पास कट्टा,एक जिंदा कारतूस और बाइक बरामद मामले की गंभीरता को देखते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने 15 जनवरी 2026 को कजरा मोड़ के पास से सलामुद्दीन को गिरफ्तार किया। सलामुद्दीन बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी कजरा का निवासी है और उस पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले ही चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *