पटना में IPS को गिरफ्तार करने पहुंची आंध्र प्रदेश पुलिस:फायर विभाग में IG सुनील नायक, नसरापुरम के पूर्व सांसद से जुड़ा मामला

पटना में IPS को गिरफ्तार करने पहुंची आंध्र प्रदेश पुलिस:फायर विभाग में IG सुनील नायक, नसरापुरम के पूर्व सांसद से जुड़ा मामला

पटना में IPS एम. सुनील नायक के घर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने रेड की है। खबर है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम पहुंची है और ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी। IPS एम. सुनील नायक फायर विभाग में IG हैं। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर टीम सुबह-सुबह पहुंची है। आंध्र प्रदेश की पुलिस घर के भीतर जांच में जुटी रही। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंदर पदाधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। पूर्व सांसद से जुड़ा मामला फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। साल 2021 में, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे, तब उनके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी। 2005 बैच के IPS सुनील नायक IPS एम. सुनील नायक 2005 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है…. पटना में IPS एम. सुनील नायक के घर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने रेड की है। खबर है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम पहुंची है और ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश लेकर जाएगी। IPS एम. सुनील नायक फायर विभाग में IG हैं। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर टीम सुबह-सुबह पहुंची है। आंध्र प्रदेश की पुलिस घर के भीतर जांच में जुटी रही। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अंदर पदाधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। पूर्व सांसद से जुड़ा मामला फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। साल 2021 में, जब सुनील कुमार नायक आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे, तब उनके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई।
कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी। 2005 बैच के IPS सुनील नायक IPS एम. सुनील नायक 2005 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। संबंधित एजेंसियों की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। खबर अपडेट हो रही है….  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *