आईजी मंडला में बोले-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में निगरानी जारी रहेगी:जो नक्सली सरेंडर कर चुके, उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास

आईजी मंडला में बोले-नक्सल मुक्त क्षेत्रों में निगरानी जारी रहेगी:जो नक्सली सरेंडर कर चुके, उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास

बालाघाट जोन के आईजी ललित सिकरवार ने पदभार संभालने के बाद पहली बार मंडला जिले का दौरा किया। उन्होंने थानों और पुलिस दफ्तरों का जायजा लिया और कंट्रोल रूम में अफसरों की मीटिंग लेकर सुरक्षा के इंतजामों को परखा। पत्रकारों से बातचीत में आईजी सिकरवार ने कहा कि भले ही इलाका नक्सल मुक्त हो गया है, लेकिन पुलिस को हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने और काम-धंधे से जोड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। साथ ही, पुराने नक्सल प्रभावित गांवों में स्कूल और सड़क जैसे विकास कामों को तेज करने का प्लान बनाया गया है। नई चुनौतियों के हिसाब से काम करेगी पुलिस आईजी ने कहा कि आज के दौर में साइबर ठगी, रोड एक्सीडेंट और प्राकृतिक आपदा जैसी नई परेशानियां सामने आती हैं। पुलिस अपनी प्राथमिकताएं इन्हीं हालातों को देखकर तय करती है। उन्होंने साफ किया कि बदलते वक्त के साथ अब पुलिस के पास अपराधियों से निपटने के लिए हाईटेक साधन और आधुनिक मशीनें मौजूद हैं। तनाव छोड़कर जनता से जुड़ें पुलिसकर्मी आईजी ने पुलिसवालों को सलाह दी कि वे बिना किसी टेंशन के काम करें और आम जनता के साथ अपना मेलजोल बढ़ाएं। इस दौरान एसपी रजत सकलेचा और एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा समेत जिले के कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *