झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों की अचल संपत्ति का विवरण सामने आया है। जनवरी 2026 में सरकार को सौंपे गए वार्षिक विवरण के अनुसार, कैडर के वरिष्ठ अधिकारी क्रांति कुमार गढ़देशी घोषित अचल संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। उनके नाम कुल 6.39 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति दर्ज है। इनमें से अधिकांश संपत्तियां उनके पैतृक राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित हैं। नियमों के तहत झारखंड कैडर के सभी आईपीएस अधिकारियों को हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण सरकार को देना अनिवार्य होता है। वर्तमान में झारखंड कैडर में 139 आईपीएस अधिकारी पदस्थापित हैं। इनके द्वारा सौंपे गए विवरण से पता चलता है कि अचल संपत्तियों का दायरा केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। कई अधिकारियों की संपत्तियां रांची के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे राज्यों में भी हैं। कहीं फ्लैट और आवासीय मकान हैं, तो कहीं कृषि भूमि, कॉमर्शियल साइट और दुकानें दर्ज की गई हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, यह विवरण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया जाता है। हालांकि, घोषित मूल्य वही हैं, जो अधिकारियों ने स्वयं सरकार को सौंपे हैं। इस सूची में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं, जिनकी संपत्तियों का मूल्य कुछ लाख से लेकर करोड़ों रुपए तक है। किस आईपीएस के पास कितनी अचल संपत्ति क्रांति कुमार गढ़देशी, आईजी (HR) आंध्र प्रदेश में 1600 वर्ग फीट फ्लैट : 49.75 लाख आंध्र प्रदेश में कॉमर्शियल साइट : 1.95 करोड़ आंध्र प्रदेश में 268 वर्गयार्ड मकान : 50 लाख आंध्र प्रदेश में 5.5 एकड़ कृषि भूमि : 33 लाख आंध्र प्रदेश में 3.71 एकड़ कृषि भूमि : 25.97 लाख आंध्र प्रदेश में 1.76 एकड़ कृषि भूमि : 12.32 लाख आंध्र प्रदेश में 79.44 वर्गयार्ड जमीन : 9.54 लाख आंध्र प्रदेश में 450 वर्गयार्ड मकान : 30 लाख आंध्र प्रदेश में 1458 वर्गयार्ड दुकान : 20 लाख आंध्र प्रदेश में 76.39 वर्गयार्ड कॉमर्शियल प्लॉट : 13.75 लाख तेलंगाना में 455 वर्गयार्ड मकान : 2 करोड़ एम.एस. भाटिया, डीजी होमगार्ड हरमू में दो प्लॉट (एच-118, एच-119) : 9.89 लाख मोहाली में जमीन : 2.10 लाख अनिल पालटा, रेल डीजी रांची के कांके-सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन : 97 हजार हरियाणा में 3035 वर्ग फीट फ्लैट : 2.26 करोड़ पश्चिम बंगाल में 1800 वर्ग फीट फ्लैट : 1.51 करोड़ पश्चिम बंगाल में 307 डिसमिल कृषि भूमि : 48.65 लाख पश्चिम बंगाल में 198 डिसमिल तालाब : 4.50 लाख प्रिया दूबे, एडीजी (एसीबी) साउथ दिल्ली में 1428 वर्ग फीट फ्लैट : 1.2 करोड़ साउथ दिल्ली में कॉमर्शियल स्पेस : 1.5 करोड़ अशोक नगर, रांची में आवासीय मकान : 1.90 करोड़ बिहार में 15 एकड़ कृषि भूमि : 1.5 करोड़ सांगा, रांची में प्लॉट : 1 लाख बरियातू में 2000 वर्ग फीट फ्लैट : 70 लाख प्रशांत सिंह, डीजी वायरलेस यूपी गोमती नगर में 550 वर्ग मीटर जमीन : 4 लाख यूपी गोमती नगर में 3200 वर्ग फीट मकान : 35 लाख यूपी सेक्टर-93ए में 2000 वर्ग फीट फ्लैट : 45 लाख अशोक नगर, रांची में 8400 वर्ग फीट जमीन : 2.25 करोड़ संपत मीणा, जेडी (सीबीआई) कांके-सांगा, रांची में 7820 वर्ग फीट जमीन : 87 हजार खूंटी फुदी में 0.65 एकड़ जमीन : 1.10 लाख ओएना में जमीन : 25 लाख सुमन गुप्ता, एडीजी रेल अशोक नगर में जमीन व मकान : 1 करोड़ हरमू में प्लॉट : 70 लाख टी. कंडास्वामी, एडीजी ऑप्स तमिलनाडु में फ्लैट : 55 लाख (शेष पेज 7 पर) 2025 में 10 अधिकारियों ने खरीदी नई अचल संपत्ति कुल 10 आईपीएस अधिकारियों ने वर्ष 2025 में नई अचल संपत्ति खरीदी है। इनमें 1990 बैच के अनिल पालटा, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2008 बैच के अजय लिंडा, 2010 बैच के अश्विनी कुमार सिन्हा और शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश तथा 2016 बैच के पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव और सौरभ शामिल हैं। अनिल पालटा ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले के जमालपुर में 198 डिसमिल जमीन खरीदी। आशीष बत्रा ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 504 वर्गयार्ड का आवासीय प्लॉट लिया। अजय लिंडा ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में 32.43 लाख रुपए की लागत से 14.1 डिसमिल जमीन खरीदी। अश्विनी कुमार सिन्हा ने रांची के नगड़ी स्थित सुगदा में 7 लाख रुपए की जमीन ली। शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कांटाटोली स्थित वासुदेव रेसिडेंसी में फ्लैट खरीदा। बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने रांची के अशोक नगर बुद्ध विहार स्थित तेजस्वी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपए की लागत से फ्लैट लिया। सीआईडी के एसपी पूज्य प्रकाश ने रांची के पिठोरिया स्थित सुतियांबे में 7.82 लाख रुपए की लागत से 34 डिसमिल जमीन खरीदी। जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने 2025 में रांची के सुगदा में 3.50 लाख रुपए की लागत से 11.8 डिसमिल जमीन ली। एसीबी के एसपी सहदेव साव ने गिरिडीह के खोरीमहुआ में 3.30 लाख रुपए की लागत से 40 डिसमिल जमीन खरीदी। वहीं, देवघर के एसपी सौरभ ने दादी के नाम पर वैशाली के मनीहारी में 15 लाख रुपए की जमीन खरीदी है। झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों की अचल संपत्ति का विवरण सामने आया है। जनवरी 2026 में सरकार को सौंपे गए वार्षिक विवरण के अनुसार, कैडर के वरिष्ठ अधिकारी क्रांति कुमार गढ़देशी घोषित अचल संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं। उनके नाम कुल 6.39 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति दर्ज है। इनमें से अधिकांश संपत्तियां उनके पैतृक राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित हैं। नियमों के तहत झारखंड कैडर के सभी आईपीएस अधिकारियों को हर वर्ष अपनी अचल संपत्ति का विवरण सरकार को देना अनिवार्य होता है। वर्तमान में झारखंड कैडर में 139 आईपीएस अधिकारी पदस्थापित हैं। इनके द्वारा सौंपे गए विवरण से पता चलता है कि अचल संपत्तियों का दायरा केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। कई अधिकारियों की संपत्तियां रांची के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे राज्यों में भी हैं। कहीं फ्लैट और आवासीय मकान हैं, तो कहीं कृषि भूमि, कॉमर्शियल साइट और दुकानें दर्ज की गई हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, यह विवरण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया जाता है। हालांकि, घोषित मूल्य वही हैं, जो अधिकारियों ने स्वयं सरकार को सौंपे हैं। इस सूची में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं, जिनकी संपत्तियों का मूल्य कुछ लाख से लेकर करोड़ों रुपए तक है। किस आईपीएस के पास कितनी अचल संपत्ति क्रांति कुमार गढ़देशी, आईजी (HR) आंध्र प्रदेश में 1600 वर्ग फीट फ्लैट : 49.75 लाख आंध्र प्रदेश में कॉमर्शियल साइट : 1.95 करोड़ आंध्र प्रदेश में 268 वर्गयार्ड मकान : 50 लाख आंध्र प्रदेश में 5.5 एकड़ कृषि भूमि : 33 लाख आंध्र प्रदेश में 3.71 एकड़ कृषि भूमि : 25.97 लाख आंध्र प्रदेश में 1.76 एकड़ कृषि भूमि : 12.32 लाख आंध्र प्रदेश में 79.44 वर्गयार्ड जमीन : 9.54 लाख आंध्र प्रदेश में 450 वर्गयार्ड मकान : 30 लाख आंध्र प्रदेश में 1458 वर्गयार्ड दुकान : 20 लाख आंध्र प्रदेश में 76.39 वर्गयार्ड कॉमर्शियल प्लॉट : 13.75 लाख तेलंगाना में 455 वर्गयार्ड मकान : 2 करोड़ एम.एस. भाटिया, डीजी होमगार्ड हरमू में दो प्लॉट (एच-118, एच-119) : 9.89 लाख मोहाली में जमीन : 2.10 लाख अनिल पालटा, रेल डीजी रांची के कांके-सांगा में 6000 वर्ग फीट जमीन : 97 हजार हरियाणा में 3035 वर्ग फीट फ्लैट : 2.26 करोड़ पश्चिम बंगाल में 1800 वर्ग फीट फ्लैट : 1.51 करोड़ पश्चिम बंगाल में 307 डिसमिल कृषि भूमि : 48.65 लाख पश्चिम बंगाल में 198 डिसमिल तालाब : 4.50 लाख प्रिया दूबे, एडीजी (एसीबी) साउथ दिल्ली में 1428 वर्ग फीट फ्लैट : 1.2 करोड़ साउथ दिल्ली में कॉमर्शियल स्पेस : 1.5 करोड़ अशोक नगर, रांची में आवासीय मकान : 1.90 करोड़ बिहार में 15 एकड़ कृषि भूमि : 1.5 करोड़ सांगा, रांची में प्लॉट : 1 लाख बरियातू में 2000 वर्ग फीट फ्लैट : 70 लाख प्रशांत सिंह, डीजी वायरलेस यूपी गोमती नगर में 550 वर्ग मीटर जमीन : 4 लाख यूपी गोमती नगर में 3200 वर्ग फीट मकान : 35 लाख यूपी सेक्टर-93ए में 2000 वर्ग फीट फ्लैट : 45 लाख अशोक नगर, रांची में 8400 वर्ग फीट जमीन : 2.25 करोड़ संपत मीणा, जेडी (सीबीआई) कांके-सांगा, रांची में 7820 वर्ग फीट जमीन : 87 हजार खूंटी फुदी में 0.65 एकड़ जमीन : 1.10 लाख ओएना में जमीन : 25 लाख सुमन गुप्ता, एडीजी रेल अशोक नगर में जमीन व मकान : 1 करोड़ हरमू में प्लॉट : 70 लाख टी. कंडास्वामी, एडीजी ऑप्स तमिलनाडु में फ्लैट : 55 लाख (शेष पेज 7 पर) 2025 में 10 अधिकारियों ने खरीदी नई अचल संपत्ति कुल 10 आईपीएस अधिकारियों ने वर्ष 2025 में नई अचल संपत्ति खरीदी है। इनमें 1990 बैच के अनिल पालटा, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2008 बैच के अजय लिंडा, 2010 बैच के अश्विनी कुमार सिन्हा और शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, 2012 बैच के आनंद प्रकाश तथा 2016 बैच के पूज्य प्रकाश, राजकुमार मेहता, सहदेव साव और सौरभ शामिल हैं। अनिल पालटा ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले के जमालपुर में 198 डिसमिल जमीन खरीदी। आशीष बत्रा ने पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 504 वर्गयार्ड का आवासीय प्लॉट लिया। अजय लिंडा ने रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के डोरियाटोली में 32.43 लाख रुपए की लागत से 14.1 डिसमिल जमीन खरीदी। अश्विनी कुमार सिन्हा ने रांची के नगड़ी स्थित सुगदा में 7 लाख रुपए की जमीन ली। शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कांटाटोली स्थित वासुदेव रेसिडेंसी में फ्लैट खरीदा। बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश ने रांची के अशोक नगर बुद्ध विहार स्थित तेजस्वी अपार्टमेंट में 55 लाख रुपए की लागत से फ्लैट लिया। सीआईडी के एसपी पूज्य प्रकाश ने रांची के पिठोरिया स्थित सुतियांबे में 7.82 लाख रुपए की लागत से 34 डिसमिल जमीन खरीदी। जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने 2025 में रांची के सुगदा में 3.50 लाख रुपए की लागत से 11.8 डिसमिल जमीन ली। एसीबी के एसपी सहदेव साव ने गिरिडीह के खोरीमहुआ में 3.30 लाख रुपए की लागत से 40 डिसमिल जमीन खरीदी। वहीं, देवघर के एसपी सौरभ ने दादी के नाम पर वैशाली के मनीहारी में 15 लाख रुपए की जमीन खरीदी है।


