यूपी में मतदाता सूची से नाम गायब, तो ऐसे भरें फॉर्म, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा जानिए पूरी डिटेल

यूपी में मतदाता सूची से नाम गायब, तो ऐसे भरें फॉर्म, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन सुविधा जानिए पूरी डिटेल

गोंडा जिले में मतदाता सूची से छूटे लोगों के लिए नाम जुड़वाने का मौका दिया गया है। विधानसभा निर्वाचक नामावली का निरीक्षण अब बीएलओ, तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालयों में किया जा सकता है। जिन लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं है। वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे। जबकि जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू होने वाली है।

गोंडा जिले में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने जरूरी जानकारी साझा की है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली अब आम लोगों के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करा दी गई है। यह सूची बीएलओ, संबंधित तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देखी जा सकती है। इसके अलावा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई गई है।
यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। तो उसे जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ या तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज लगाना अनिवार्य है। इसमें घोषणा पत्र और आयु प्रमाण पत्र शामिल हैं। अगर आवेदक के परिवार के किसी सदस्य का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। तो उसे निवास प्रमाण पत्र भी देना होगा।

इन प्रमाण पत्रों की पड़ेगी जरूरत

आयु प्रमाण के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल या कॉलेज का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित अन्य मान्य दस्तावेज लगाए जा सकते हैं। वहीं, निवास प्रमाण के लिए कम से कम एक साल पुराना बिजली, पानी या गैस का बिल, बैंक या डाकघर की पासबुक, किसान बही, आधार कार्ड या संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मान्य होंगे। प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि जिन लोगों की उम्र एक अप्रैल तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जल्द शुरू होगी सुविधा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पात्र लोग समय रहते आवेदन करें। ताकि उनका नाम सूची में जोड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। जिससे लोगों को और अधिक आसानी होगी। गोंडा जिले में लोकसभा क्षेत्र 2 विधानसभा 7 मतदान केंद्र 1674 मतदेय स्थल 2978 कुल मतदाता 22 लाख 15 हजार 6 सौ तीस

विधानसभा वार आंकड़ों पर एक नजर

मेहनोन विधानसभा पुरुष मतदाता 1,84,080 महिला 1,48,199 थर्ड जेंडर 6 कुल मतदाता 3,32,285, गोंडा सदर विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता की संख्या 1,52,574 महिला 1,28,654 थर्ड जेंडर 19 कुल मतदाता 2 लाख 81 हजार 247, कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता 2 लाख 2 हजार 4 सौ पांच महिला मतदाता 1,70,145 थर्ड जेंडर दो कुल मतदाता 3,72,552, कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता,1,69, 696 महिला मतदाता 1,41,954 थर्ड जेंडर 10 कुल मतदाता 3,11,660, तरबगंज विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता की संख्या 1,81,916 महिला मतदाता 1,50, 413 थर्ड जेंडर 11 कुल मतदाता 3,32,340 मनकापुर विधानसभा पुरुष मतदाता 1,59201 महिला मतदाता 1,31 635 कुल मतदाता 2,90,854, गौरा विधानसभा पुरुष मतदाता की संख्या 1,63,841 महिला मतदाता 1,30,850 थर्ड जेंडर एक कुल मतदाता 2,94,652, इस तरह देखा जाए तो गोंडा जिले के सात विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 12,13,713 पुरुष मतदाता 10,01,868 महिला मतदाता तथा थर्ड जेंडर 49 जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 15 हजार 6 सौ तीस मतदाता है। यदि हम आंकड़ों पर नजर डालें तो एसआईआर के पहले जिले में थे 25.52 लाख मतदाता थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *