Mehendi Hacks for Eid 2026: ईद के आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है, लेकिन इसके साथ ही महिलाओं की जिम्मेदारियां और काम भी बढ़ जाते हैं। अक्सर महिलाएं ईद की तैयारी पहले ही कर लेती हैं, लेकिन कई बार व्यस्तता की वजह से कुछ तैयारियां अधूरी रह जाती हैं, जिससे ईद का मजा थोड़ा फीका पड़ जाता है। अगर आपने भी सारी तैयारी कर ली थी लेकिन किसी वजह से मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो हमारी आज की स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में हम मेहंदी के 6 बेहतरीन हैक्स शेयर कर रहे हैं, जिनसे आप 10 मिनट से भी कम समय में अपनी पसंद का डिजाइन बनाकर हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
मेहंदी स्टांप (Mehndi Stamp)
अगर ईद की भागदौड़ में मेहंदी लगाने का बिल्कुल समय नहीं बचा है, तो मेहंदी स्टांप सबसे अच्छा विकल्प है। इससे आप 5 मिनट से भी कम समय में अपने हाथों पर सुंदर डिजाइन बना सकती हैं।
मेहंदी स्टिकर (Mehndi Sticker)
अगर आपको मेहंदी लगाना बिल्कुल नहीं आता या आपको इसकी महक पसंद नहीं है, तो स्टिकर्स आपके लिए बेस्ट हैं। इन्हें बस हथेली पर चिपकाना होता है और निकालने के बाद मिलता है एक परफेक्ट डिजाइन।
लिपस्टिक हैक (Lipstick Hack)
सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ लिपस्टिक से भी मेहंदी जैसा लुक पाया जा सकता है। इसके लिए डार्क शेड की लिपस्टिक से छोटा सा डिजाइन बनाएं, यह तुरंत सूख जाती है और काफी देर तक टिकी रहती है।
आलता या महावर (Alta)
आलता से मेहंदी लगाने का हैक बहुत पुराना है, जिसे अक्सर स्कूल के दिनों में ट्राई किया जाता था। अगर इस साल आप मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो आलता से अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बनाकर हाथों को सजा सकती हैं।
इंजेक्शन मेहंदी (Injection Mehndi)
आजकल पारंपरिक मेहंदी के बजाय यह काफी ट्रेंड में है। इससे बहुत ही बारीकी वाला काम जल्दी हो जाता है। अगर आप कम समय में प्रोफेशनल डिजाइन चाहती हैं, तो इसे ट्राई कर सकती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत जल्दी सूख जाती है।
ग्लिटर मेहंदी (Glitter Mehndi)
अगर आप इस ईद कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो सोशल मीडिया पर वायरल ग्लिटर मेहंदी परफेक्ट है। इसके लिए फेविकोल से डिजाइन बनाकर उस पर ग्लिटर छिड़क दें। सूखने के बाद एक्स्ट्रा ग्लिटर झाड़ दें और आपकी ड्रेस से मैच करती मेहंदी तैयार है।


