मादक पदार्थ खरीद कर थाने आएंगे… फिर होगी कार्रवाई:पुलिस कमिश्नर ने कहा- नशे पर ढिलाई नहीं चलेगी, गुडवर्क करो या थानेदारी छोड़ो

मादक पदार्थ खरीद कर थाने आएंगे… फिर होगी कार्रवाई:पुलिस कमिश्नर ने कहा- नशे पर ढिलाई नहीं चलेगी, गुडवर्क करो या थानेदारी छोड़ो

आप लोगों के क्षेत्रों में अधिकारी निकलेंगे और नशीला पदार्थ खरीदेंगे… और वह नशीला पदार्थ लेकर सीधे आपके थाने में आएंगे। अगर ऐसा हुआ, तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में मादक पदार्थों की हो रही ब्रिकी को लेकर यह आदेश पुलिस कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग में दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर क्षेत्र में स्मैक, चरस, गांजे की ब्रिकी हो रही है तो कार्रवाई करें… कोताही बरतने पर कड़े परिणाम भुगतने पड़ेंगे। 13 थानेदारों को मिली हिदायत बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। उन्होंने शहर के 13 थानेदारों को साफ संदेश देते हुए कहा कि व्यवहार सुधारो, गुडवर्क करो, नहीं तो थाना छोड़ दो … उन्होंने चोरी, हत्या, लूट के पूर्व के मामलों में खुलासे न होने पर फटकार लगाई। फरार आरोपियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट पूछी। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सवाल जवाब किए। 4 थानेदारों के खिलाफ रात्रि की गश्त न करने की शिकायतें मिली थीं, जिस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। दो थानेदार पिछली मीटिंग के साथ ही इस बार की मीटिंग में भी नदारद मिले, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था विपिन ताडा और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मुख्यालय व अपराध संकल्प शर्मा से ओवरऑल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सबसे पहले आईजीआरएस में पहली रैंक आने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी गई। सात थानेदारों का बदल सकता प्रभार क्राइम मीटिंग में अधिकारियों ने 5 से 7 थानेदारों को बदलने का इशारा किया है। जिसमें सेंट्रल जोन के 3, पूर्वी के 1, पश्चिम के 2 और दक्षिण के 1 थानेदार शामिल हैं। दक्षिण के थानेदार ने गुडवर्क तो ठीक किए हैं, लेकिन आईजीआरएस की शिकायतों में खेल करने की जानकारी हुई है। वहीं पश्चिम जोन के ग्रामीण क्षेत्र के एक थानेदार को कुछ महीने पहले ही चार्ज मिला है, लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं है। सेंट्रल जोन के एक थाना प्रभारी काफी समय से चार्ज पर हैं। उनके बारे में भी क्षेत्र के लोगों ने शिकायतें की हैं। एक एडीसीपी, 3 एसीपी की बदलेगी जिम्मेदारी एक एडीसीपी और तीन एसीपी की जिम्मेदारी भी जल्द ही बदल जाएगी। एडीसीपी के खिलाफ स्टाफ से अभद्र व्यवहार करने और जांच में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं। वहीं 3 एसीपी का उनके क्षेत्र में तालमेल बेहतर नहीं मिला है। थानेदार और चौकी इंचार्ज उनके खिलाफ आरोप लगा चुके हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कुछ थानेदार कार्य ही नहीं कर रहे हैं। उनसे उम्मीद थी, लेकिन अपराध रोकने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में शून्य साबित हुए हैं। कुछ थानेदारों को अल्टीमेटम दिया गया है। कलक्टरगंज में 9 चोरियां, एक का भी खुलासा नहीं कलक्टरगंज थाने में एक के बाद एक 9 चोरियां होने और एक का भी खुलासा न होने से नाराज पुलिस कमिश्न ने थानेदार को फटकार लगाई। चकेरी, नरवल, चौबेपुर और बादशाहीनाका को भी हिदायत दी गई। ककवन में लूट को लेकर भी अधिकारी नाराज थे। थानेदारों से साफ कहा, अपराध नहीं रोक सकते तो थानेदारी नहीं रहेगी। जल्द से जल्द खुलासा करने की हिदायत दी गई। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के मद्देनजर एलपीजी सिलेंडर व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर नजर रखने के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई, किसी के क्षेत्र में कालाबाजारी मिली तो खैर नहीं।
साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट पर रखें नजर
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर क्राइम के हॉट स्पॉट्स सचेंडी, रेउना, किदवई नगर, काकादेव, रावतपुर, चकेरी आदि चिंहित किए गए हैं। इन जगहों पर नजर रखें और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *