इंदौर में ईवी कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट-सर्किट से हुए हादसे में 8 लोगों की मौत ने ईवी कार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए जब भास्कर ने एक्सपर्ट से बात की तो उन्होंने समय रहते सतर्क रहने के साथ चार्जिंग से जुड़े सुरक्षा उपाय बताए। उन्होंने बताया कि ईवी वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दुपहिया के साथ अब चौपहिया वाहन भी खरीदे जा रहे हैं, लेकिन घरों में वायरिंग कम क्षमता या कम लोड वाले कनेक्शन हैं। ऐसे में शार्ट-सर्किट का डर बना रहता है। अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो इनसे बच सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2025 में 5907 ईवी कारें बिकीं, वहीं 2026 के दो महीनों में 1149 नई कारें सड़कों पर आ चुकी हैं। बिजली का लोड चेक किए बिना चार्ज न करें 100% चार्ज के बाद प्लग हटाएं, 0% बैटरी नहीं आने दें “ज्वलनशील वस्तु जैसे एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, प्लास्टिक को ईवी चार्जिंग पॉइंट से दूर रखें।
बैटरी की स्थिति पर हमेशा नजर रखें। ज्यादा गर्मी, गंध या बैट्री फूलने लगे तो तुरंत चार्जिंग बंद करें। चार्जिंग बहुत धीमी या तेज होने पर एक्सपर्ट की सलाह लें।” -कपिल पारीक, एसोसिएट प्रोफेसर व हेड-सेंटर फॉर एनर्जी एंड एंवायरंमेंट, MNIT, जयपुर, डॉ. शेखर चंद्र, हेड-इनोवेशन सेल मेकर स्पेस, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी


