दरभंगा में शनिवार को पूर्व मंत्री ललित यादव के निजी मैरिज हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने भाग लिया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सीएम पर कसा तंज इस मौके पर ललित यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सीएम के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई कलेक्टर से चपरासी बनने जा रहा है तो यह उनकी मर्जी है। किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद सबसे बड़ा होता है, केंद्रीय मंत्री का पद भी उससे छोटा है। ऐसे समय में, जब होली और ईद जैसे त्योहार का माहौल है। मुख्यमंत्री का राज्यसभा जाने का विचार कहीं न कहीं किसी साजिश की ओर इशारा करता है। हालांकि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। समाज सेवा करनी अच्छी बात है सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जेडीयू में शामिल होने पर ललित यादव ने कहा कि राजनीति में जरूर आना चाहिए। समाज सेवा करना अच्छी बात है और इससे समाज को मजबूती मिलती है। केंद्र सरकार की नीतियां फेल सिलेंडर क्राइसिस पर कहा कि प्रतिदिन उनके पास करीब 50 लोग आते हैं। शिकायत करते हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोग फोन कर गैस दिलाने की गुहार लगाते हैं, क्योंकि कई घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। यह समय सभी के लिए संकट का है। अच्छे दिन का जो वादा किया गया था, वह कहीं नजर नहीं आ रहा है। पहले कोविड भगाने के लिए थाली पिटवाया गया। अब कहा जा रहा है कि गटर से निकलने वाली गैस से खाना बनेगा। केंद्र सरकार मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में सफल नहीं रही है। देश को एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की ओर ले जाया जा रहा है। कहीं भी युद्ध होना गलत है वहीं, आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। सनातन धर्म, इस्लाम, सिख, बौद्ध, जैन सहित कई धर्मों के अनुयायी इस देश में रहते हैं। सभी अपने-अपने धर्म का पालन करते हुए एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में भी शामिल होते हैं। हमारे पूर्वजों ने जो बुनियाद रखी, उसी के कारण आज भी यह देश आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की मिसाल बना हुआ है। कुछ लोग इस साझा विरासत और संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह इतनी मजबूत है कि लाख कोशिशों के बावजूद इसे कमजोर नहीं किया जा सकता। दुनिया में कहीं भी युद्ध होना गलत है और इसे जल्द समाप्त होना चाहिए। बड़ी शक्तियां अक्सर युद्ध की स्थिति पैदा करती हैं। अमेरिका और इजरायल जैसे देश इस समय कई क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जबकि भारत के ईरान के साथ वर्षों पुरानी दोस्ती और सहयोग रहा है। दरभंगा में शनिवार को पूर्व मंत्री ललित यादव के निजी मैरिज हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने भाग लिया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सीएम पर कसा तंज इस मौके पर ललित यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। सीएम के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई कलेक्टर से चपरासी बनने जा रहा है तो यह उनकी मर्जी है। किसी भी प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद सबसे बड़ा होता है, केंद्रीय मंत्री का पद भी उससे छोटा है। ऐसे समय में, जब होली और ईद जैसे त्योहार का माहौल है। मुख्यमंत्री का राज्यसभा जाने का विचार कहीं न कहीं किसी साजिश की ओर इशारा करता है। हालांकि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। समाज सेवा करनी अच्छी बात है सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जेडीयू में शामिल होने पर ललित यादव ने कहा कि राजनीति में जरूर आना चाहिए। समाज सेवा करना अच्छी बात है और इससे समाज को मजबूती मिलती है। केंद्र सरकार की नीतियां फेल सिलेंडर क्राइसिस पर कहा कि प्रतिदिन उनके पास करीब 50 लोग आते हैं। शिकायत करते हैं कि गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोग फोन कर गैस दिलाने की गुहार लगाते हैं, क्योंकि कई घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है। केंद्र सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। यह समय सभी के लिए संकट का है। अच्छे दिन का जो वादा किया गया था, वह कहीं नजर नहीं आ रहा है। पहले कोविड भगाने के लिए थाली पिटवाया गया। अब कहा जा रहा है कि गटर से निकलने वाली गैस से खाना बनेगा। केंद्र सरकार मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में सफल नहीं रही है। देश को एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति की ओर ले जाया जा रहा है। कहीं भी युद्ध होना गलत है वहीं, आरजेडी एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। सनातन धर्म, इस्लाम, सिख, बौद्ध, जैन सहित कई धर्मों के अनुयायी इस देश में रहते हैं। सभी अपने-अपने धर्म का पालन करते हुए एक-दूसरे के पर्व-त्योहार में भी शामिल होते हैं। हमारे पूर्वजों ने जो बुनियाद रखी, उसी के कारण आज भी यह देश आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की मिसाल बना हुआ है। कुछ लोग इस साझा विरासत और संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह इतनी मजबूत है कि लाख कोशिशों के बावजूद इसे कमजोर नहीं किया जा सकता। दुनिया में कहीं भी युद्ध होना गलत है और इसे जल्द समाप्त होना चाहिए। बड़ी शक्तियां अक्सर युद्ध की स्थिति पैदा करती हैं। अमेरिका और इजरायल जैसे देश इस समय कई क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जबकि भारत के ईरान के साथ वर्षों पुरानी दोस्ती और सहयोग रहा है।


