नहीं कराने पर लाभुक योजना से हो सकते वंचित:पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण का ई-केवाइसी 31 मार्च तक करा लें

भास्कर न्यूज | किशनगंज वृद्धावस्था, विधवा पेंशन का नियमित लाभ लेने के लिए पेंशनधारी का 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण का ई-केवाइसी कराना जरूरी है। तय समय में जीवन प्रमाणीकरण ई-केवाईसी नहीं कराने पर पेंशन बंद हो सकती है। किशनगंज सदर प्रखंड के कई पंचायतों में कुछ लंबित मामले पंचायतवार समीक्षा में सामने आया है कि कई क्षेत्रों में अब भी पेंशनधारी लाभार्थियों का केवाईसी नहीं हुआ है। बीडीओ कर्मवीर कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक हर हाल में ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। लाभार्थी आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बीडीओ कर्मवीर कुमार ने पेंशनधारियों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करें। जल्द से जल्द नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि पेंशन बंद होने से बचा जा सके। अगर तय समय तक केवाईसी नहीं हुआ, तो पेंशन रुक सकती है, ऐसे में लाभार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करवा लें। भास्कर न्यूज | किशनगंज वृद्धावस्था, विधवा पेंशन का नियमित लाभ लेने के लिए पेंशनधारी का 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण का ई-केवाइसी कराना जरूरी है। तय समय में जीवन प्रमाणीकरण ई-केवाईसी नहीं कराने पर पेंशन बंद हो सकती है। किशनगंज सदर प्रखंड के कई पंचायतों में कुछ लंबित मामले पंचायतवार समीक्षा में सामने आया है कि कई क्षेत्रों में अब भी पेंशनधारी लाभार्थियों का केवाईसी नहीं हुआ है। बीडीओ कर्मवीर कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार सभी लाभार्थियों को 31 मार्च तक हर हाल में ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। लाभार्थी आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बीडीओ कर्मवीर कुमार ने पेंशनधारियों से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करें। जल्द से जल्द नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि पेंशन बंद होने से बचा जा सके। अगर तय समय तक केवाईसी नहीं हुआ, तो पेंशन रुक सकती है, ऐसे में लाभार्थियों के लिए यह जरूरी है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करवा लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *