‘ईरान का वजूद मिटा देंगे अगर नहीं मानी बात’, ट्रंप ने फिर दी धमकी

‘ईरान का वजूद मिटा देंगे अगर नहीं मानी बात’, ट्रंप ने फिर दी धमकी

अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) का ईरान (Iran) के खिलाफ चल रहे युद्ध का आज 31वां दिन है। अमेरिका और इज़रायल जहाँ लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले कर रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दावा कर रहे हैं कि युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन इसी बीच पेंटागन (Pentagon) की तरफ से ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की भी तैयारी की जा रही है। अब ट्रंप ने ईरान को एक बड़ी धमकी दे दी है।

ईरान का वजूद मिटाने की दी धमकी

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “ईरान इस समय पूरी तरह तबाह हो चुका है। उन्हें परमाणु हथियार बनाने की अपनी महत्वकांक्षा को छोड़ना ही होगा। उन्हें अपनी परमाणु धूल भी हमें सौंपनी होगी। ईरान को वो सबकुछ करना होगा जो हम चाहते हैं और अगर उन्होंने ऐसा किया, तो वो शायद फिर से एक महान देश बन जाएगा। लेकिन अगर उन्होंने हमारी बात नहीं मानी और वो नहीं किया जो हम चाहते हैं, तो उनका वजूद मिटा देंगे और उनके पास अपना देश भी नहीं बचेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *