‘अगर वे बेगुनाह हैं, तो…’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

‘अगर वे बेगुनाह हैं, तो…’, पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Pappu Yadav Arrested Update: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि… पढ़े पूरी खबर। 

Pappu Yadav Arrested Chirag Paswan Reaction: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव बेगुनाह हैं, तो न्याय जरूर मिलेगा, लेकिन कानून अपना काम करेगा। दूसरी ओर, पप्पू यादव की मां के भावुक बयान ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। मामला राजनीतिक और भावनात्मक मोड़ ले चुका है।

आखिर क्या बोले चिराग?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह एक प्रोसेस का हिस्सा है। कोई भी MP को बिना वजह गिरफ्तार नहीं कर सकता। कुछ ऐसे फैक्ट्स होने चाहिए जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ऐसे में मेरा मानना ​​है कि सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए। अगर वे बेगुनाह हैं, तो कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, लेकिन अगर कोई दोषी है, क्योंकि यह मामला बहुत गंभीर है, और अगर कोई इसमें शामिल है, तो मुझे लगता है कि सच सामने आना चाहिए… कांग्रेस और उनकी सहयोगी RJD जैसी पार्टियां सत्ता में होने पर बदले की राजनीति करती हैं। NDA में अगर कोई दोषी है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, और अगर कोई बेगुनाह है, तो उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

बेटे की गिरफ्तारी पर भावुक हुईं पप्पू यादव की मां

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मां शांति प्रिया देवी ने कहा, “पप्पू यादव को रिहा करो। अगर उसे कुछ हुआ तो हम किसी को नहीं बख्शेंगे।”

उन्होंने अपने बेटे पर विश्वास जताते हुए कहा, “पप्पू यादव केवल मेरा बेटा नहीं, बल्कि भगवान का बेटा है। वह इस धरती पर सेवा करने के लिए आया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को जानबूझकर फंसाया जा रहा है क्योंकि वे अन्याय और सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ आवाज उठाते हैं।

उन्होंने कहा, “एक ऐसा आदमी जिसने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और पीड़ितों की मदद की है, आज अपराधी के रूप में पेश किया जा रहा है।” उन्होंने प्रशासन से अपील की, “मेरे बेटे को मत छुओ, वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता।”

पप्पू यादव के समर्थकों में गुस्सा

चिराग पासवान के बयान के बाद पप्पू यादव के समर्थकों में नाराजगी और बढ़ गई है। कई लोग इस गिरफ्तारी को राजनीतिक वजहों से किया गया कदम बता रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कई थानों की पुलिस टीम पप्पू यादव के मंडरी वाले घर पहुंची। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह कर रहे थे। पप्पू यादव और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई, जिसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई भारी सुरक्षा के बीच हुई और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद अचानक पप्पू यादव की तबीयत खराब हो गई। पहले उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर डॉक्टरों की सलाह पर पीएमसीएच भेजा गया। वहां मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू की।

इस कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल भी गर्म कर दिया है। पप्पू यादव हाल ही में नीट छात्रा की मौत के मामले में सड़क से लेकर सदन तक सरकार पर सवाल उठा रहे थे। इसी वजह से विपक्ष के कई बड़े नेताओं… जैसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समर्थन में बयान दिया और आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी नीतीश कुमार सरकार की राजनीतिक साजिश है।

वहीं पुलिस और प्रशासन का कहना है कि गिरफ्तारी अदालत के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने उन्हें मेडिकल कस्टडी में रखने का आदेश दिया है, जिसके चलते वे सुरक्षा के साथ पीएमसीएच में भर्ती हैं। अब अगली सुनवाई सोमवार, 9 फरवरी को होगी।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *