पत्रिका की-नोट कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अजय रस्तोगी ने कहा कि मैं सबसे पहले पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश को नमन करता हूं। इस मंच ने मेरा पुराना सपना साकार किया है। पत्रिका समुह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी के लिए जो कुछ भी कहूं कम होगा। मैं उन्हें दिल से नमन करता हूं। मैं आपका संपादकीय हर बार पढ़ता हूं। राजस्थान पत्रिका में जितने भी संपादकीय आते हैं, सभी दिल की गहराइयों में गुजर जाते हैं। दिल को छू लेते हैं। शायद मेरा पास इतने शब्द नहीं हैं। डेमोक्रेसी और मिडिया साथ-साथ चलते हैं। अगर आप संविधान को देखें तो 140 करोड़ की जनता की आवाज ये संविधान उठाता है।
इस देश में लोकतंत्र को मजबूत करना है तो मीडिया को मजबूत करना होगा: रिटायर्ड जस्टिस अजय रस्तोगी


