सीसीटीवी फुटेज मिले तो पता चले किसने बनाया था वीडियो:बैंक ने पुलिस को नहीं सौंपे फुटेज, पूर्व बैंक कर्मी के आरोपों पर पुलिस गंभीर

सीसीटीवी फुटेज मिले तो पता चले किसने बनाया था वीडियो:बैंक ने पुलिस को नहीं सौंपे फुटेज, पूर्व बैंक कर्मी के आरोपों पर पुलिस गंभीर

मैं ठाकुर हूं…मैं ब्राह्मण सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के यह शब्द तो आपको याद ही होंगे। एचडीएफसी बैंक पनकी 2 ब्रांच की एक वर्तमान व एक पूर्व महिला बैंक कर्मियों का विवाद फिलहाल थम नहीं रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग भले ही थम गई हो लेकिन पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की ओर से बैंक से घटना वाले दिन (छह जनवरी) के सीसीटीवी फुटेज मांगे गए थे जो कि अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के बाद यह साफ हो सकेगा कि छह जनवरी को विवाद के समय कौन कौन बैंक में था। साथ ही मैं ठाकुर हूं कहने वाला वीडियो किसने बनाया है। इसके बाद जांच की अगली कड़ी में वायरल करने वाले की पड़ताल की जाएगी। वीडियो वायरल हुआ तब बैंक अधिकारियों पर लगा आरोप मामले में वर्तमान व पूर्व बैंक कर्मी की ओर से पनकी थाने में तहरीर दी गई है। पूर्व बैंक कर्मी ने दी गई तहरीर में बैंक के अधिकारियों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर पुलिस गंभीर है। पूर्व बैंक कर्मी को बयान के लिए बुलाया गया है। पूर्व बैंक कर्मी की तहरीर पर सवाल उठ रहा है कि इस्तीफा देने के एक महीने बाद व वीडियो वायरल होने के विवाद सामने आने पर ही इन्होंने तहरीर क्यों दी। जिस समय बैंक अधिकारियों द्वारा तहरीर में बताई गई हरकतें की जा रही थीं, उस समय पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की। दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर मामले में पनकी थाने की मिशन शक्ति प्रभारी वंदना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष को बयान के लिए बुलाया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगे गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *