‘कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी’, छेड़छाड़ के आरोप लगाकर बुरी फंसी मोनालिसा, पुराना बयान हुआ वायरल

‘कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी’, छेड़छाड़ के आरोप लगाकर बुरी फंसी मोनालिसा, पुराना बयान हुआ वायरल

Monalisa Allegations On Sanoj Mishra: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। मोनालिसा ने कुछ दिन पहले मुस्लिम फरमान खान के साथ शादी की है। इसके बाद से ही लगातार वो विवादों में घिरी हुई हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सनोज मिश्रा ने आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। अब इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो उन्हें छूने को लेकर एक बयान देते हुई नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं

मोनालिसा का पुराना वीडियो अब हुआ वायरल

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए हाल ही में कहा कि उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ गया। बस फिर क्या था, इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके पुराने बयानों को निकालना शुरू कर दिया। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें वो सनोज मिश्रा के साथ ही एक प्रेस वार्ता करते हुए नजर आ रही हैं।

‘कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी’

इस वीडियो में पत्रकारों से बात करते हुए वो काफी हंस रही हैं। मोनालिसा के चेहरे पर किसी भी तरह की कोई शिकन नजर नहीं आ रही। मोनालिसा कहती हैं, ‘कोई मुझे टच करले तो हाथ तोड़ दूंगी, इतनी सक्षम हूं मैं।’ उनके इस वीडियो पर लोग अब जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने अब मोनालिसा से सवाल किया है कि क्या अब वो इतनी सक्षम नहीं रही है कि आपनी सुरक्षा खुद कर सकें।

मोनालिसा को लोगों ने किया ट्रोल

मोनालिसा के इस पुराने वीडियो पर लोगों ने अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। मोनालिसा के बारे में लोगों ने अपनी अपनी राय देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि वो थाली की बैंगन हो गई है, कही पर ही लुड़क जाती हैं। वहीं कई यूजर्स ने मोनालिसा को बिन पेंदे का लौटा बताया। कुछ इसी तरह लोगों ने उनके राधा कृष्ण के प्यार वाले कमेंट को लेकर भी आड़े हाथों ले लिया।

मोनालिसा के सनोज मिश्रा पर आरोप

मोनालिसा ने बताया कि ये घटना उनके करियर के शुरुआती दौर की है, जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं। उस समय परिस्थितियां ऐसी थीं कि वह खुलकर विरोध नहीं कर सकीं। लेकिन अब शादी के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात करने का फैसला किया है। उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *