मिट्टी भराव से दुर्घटना हुई तो ठेकेदार होगा जिम्मेदार

हरदा|श्रम पदाधिकारी ने जिले के सभी निर्माण कार्य नियोक्ताओं को संचालित निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षित मिट्टी भराव कार्य के दौरान मानक संचालक प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा मिट्टी भराव कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना होने पर संबंधित ठेकेदार पूरी तरह से उत्तरदायी होंगे। निर्देशित किया है कि कार्य के दौरान दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए श्रमिकों, पर्यवेक्षकों, मशीन ऑपरेटरों की सुरक्षा कार्य प्रणाली अपनाई जाए। लैंड-फिलिंग कार्य के दौरान श्रमिकों को पीपीई अनिवार्य रूप में पहनाए, कार्य शुरू होने से पूर्व सुरक्षा की जांच करें, सामग्री की ढुलाई, अनलोडिंग समतल और स्थिर स्थान पर करें, कम्पैक्शन मशीन प्रशिक्षित ऑपरेटर से ही चलवाएं, सभी मशीनों में रिवर्स अलार्म जरूर लगाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *