औरंगाबाद में आईईडी बरामद, सुरक्षा बल ने किया नष्ट:पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखा था विस्फोटक, सर्च ऑपरेशन में कार्रवाई

औरंगाबाद में आईईडी बरामद, सुरक्षा बल ने किया नष्ट:पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखा था विस्फोटक, सर्च ऑपरेशन में कार्रवाई

औरंगाबाद के जंगली इलाके से शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर विस्फोटक को रखा था। एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आईईडी मिला। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया पहाड़ स्थित गोबरदाहा जंगल का है।

निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है एसडीपीओ सदर टू चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में प्रेशर आईईडी बरामद हुआ, जो काफी शक्तिशाली था और पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के मंसूबे से लगाया गया था। बम निरोधक प्रक्रिया अपनाते हुए इसे घटनास्थल पर ही निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सर्च और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिससे नक्सलियों का मनोबल टूटा है। औरंगाबाद के जंगली इलाके से शक्तिशाली प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर विस्फोटक को रखा था। एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आईईडी मिला। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया पहाड़ स्थित गोबरदाहा जंगल का है।

निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है एसडीपीओ सदर टू चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के क्रम में प्रेशर आईईडी बरामद हुआ, जो काफी शक्तिशाली था और पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाने के मंसूबे से लगाया गया था। बम निरोधक प्रक्रिया अपनाते हुए इसे घटनास्थल पर ही निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध लगातार सर्च और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की सक्रियता के कारण नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्ती बढ़ाई गई है। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में शांति व्यवस्था कायम है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। एसपी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिससे नक्सलियों का मनोबल टूटा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *