गयाजी के नक्सल प्रभावित इमामगंज इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ ने लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में छिपाकर रखे गए IED, पाइप बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन और लुटुआ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। टीम ने जंगल में बी लेवल सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन के तहत सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक स्टील कंटेनर में छिपाकर रखा गया करीब ढाई किलो का IED बरामद हुआ। इसके अलावा 3 पाइप बम, 315 बोर के 5 जिंदा कारतूस, 12 वोल्ट की 3 बैटरियां, प्राथमिक उपचार की दवाइयां और डेली यूज की कुछ सामग्री भी मिली। बरामद सामग्री से साफ संकेत मिल रहा है कि नक्सली इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जंगल-आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा बताया गया कि मौके पर ही सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम को बुलाया गया। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED और पाइप बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अन्य बरामद सामान को आगे की जांच के लिए लुटुआ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंगल-आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय तत्वों के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। गयाजी के नक्सल प्रभावित इमामगंज इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। सीआरपीएफ ने लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल में छिपाकर रखे गए IED, पाइप बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन और लुटुआ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। टीम ने जंगल में बी लेवल सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन के तहत सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक स्टील कंटेनर में छिपाकर रखा गया करीब ढाई किलो का IED बरामद हुआ। इसके अलावा 3 पाइप बम, 315 बोर के 5 जिंदा कारतूस, 12 वोल्ट की 3 बैटरियां, प्राथमिक उपचार की दवाइयां और डेली यूज की कुछ सामग्री भी मिली। बरामद सामग्री से साफ संकेत मिल रहा है कि नक्सली इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने या किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जंगल-आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा बताया गया कि मौके पर ही सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम को बुलाया गया। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए IED और पाइप बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अन्य बरामद सामान को आगे की जांच के लिए लुटुआ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंगल-आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय तत्वों के खिलाफ अभियान और भी तेज किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।


